Home rss world hindi कौन हैं रूथ बार? नेतन्याहू के अफेयर की वो कहानी जिससे इजरायल...

कौन हैं रूथ बार? नेतन्याहू के अफेयर की वो कहानी जिससे इजरायल में मचा था हड़कंप

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नेतन्याहू के कबूलनामे से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। अब रूथ बार ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्वीकार किया है कि बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनका अफेयर रहा है। क्या है पूरा मामला?

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शुरुआती राजनीतिक करियर को हिलाकर रख देने वाले ‘अफेयर स्कैंडल’ पर डॉ रूथ बार ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। रूथ बार ने इस बात को माना है कि नेतन्याहू के साथ उनका अफेयर रहा था। बता दें कि रूथ वही महिला हैं, जिनके साथ संबंधों की बात खुद नेतन्याहू ने नेशनल टीवी पर कबूल की थी।

कहानी 1993 की है। 14 जनवरी 1993 को नेतन्याहू ने लाइव टीवी पर आकर सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि लिकुड पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान उनकी अपनी रणनीतिक सलाहकार रूथ बार के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। लेकिन उनके इस कबूलनामे के पीछे की वजह क्या थी?

सीकेट्र टेप और एक धमकी…

दरअसल 1992 के आम चुनावों में लिकुड पार्टी की हार के बाद पूर्व पीएम यित्झाक शामीर का उत्तराधिकारी चुनने की रेस चल रही थी। नेतन्याहू इस रेस में सबसे आगे थे। लेकिन संयुक्त राष्ट्र से कुछ ही दिनों पहले इजराइल लौटे नेतन्याहू का तेजी से उभरता राजनीतिक कद पार्टी के पुराने दिग्गजों को खटक रहा था।

इस बीच चुनाव प्रचार के चरम पर नेतन्याहू के घर एक फोन आया। फोन करने वाले ने नेतन्याहू की पत्नी सारा को बताया कि उनके पति का अपनी सलाहकार के साथ अफेयर चल रहा है। यही नहीं शख्स ने धमकी दी कि अगर नेतन्याहू ने पार्टी नेतृत्व की रेस से अपना नाम वापस नहीं लिया, तो उनके अफेयर का ऑडियो टेप सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

लाइव टीवी पर आकर नेतन्याहू ने किया कबूलनामा

इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। दबाव में पीछे हटने के बजाय नेतन्याहू ने कुछ ऐसा किया जो किसी ने सोचा भी नहीं था। वे इजराइल के चैनल 1 के स्टूडियो पहुंचे और लाइव टीवी पर अपनी पत्नी को धोखा देने की बात कबूल कर ली। इतना ही नहीं नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी डेविड लेवी का नाम लिए बिना उन पर ब्लैकमेल करने की साजिश का आरोप भी लगाया। उनके कबूलनामे से पूरे इजरायल में हड़कंप मच गया।

कभी सामने नहीं आया वो ‘टेप’

नेतन्याहू के अफेयर वाले टेप की चर्चा हर तरफ होने लगी। लेकिन जिस टेप के नाम पर धमकी दी गई थी, वह कभी सामने ही नहीं आया। रिपोर्ट्स की माने तो असल में कोई टेप था ही नहीं। यह केवल नेतन्याहू को डराने की एक चाल थी। हालांकि इस विवाद के बावजूद नेतन्याहू ने लिकुड पार्टी का चुनाव जीता आगे जाकर देश के प्रधानमंत्री भी बने।

कौन हैं रूथ बार?

स्कैंडल के समय रूथ बार का नाम खूब चर्चित हुआ। हालांकि उस दौर में सोशल मीडिया ना होने की वजह से वे जल्द ही लाइमलाइट से दूर हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूथ बार पेशे से एक मनोवैज्ञानिक रही हैं और रणनीतिक सलाहकार के रूप में भी काम किया। उन्होंने इजराइल के शीर्ष राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने इजराइल के पर्यटन मंत्रालय जैसे प्रमुख संस्थानों के लिए भी सलाह देने का काम किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN