Home - चुपचाप लॉन्च हुआ 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा, IP69+ वाटर प्रोटेक्शन वाला धाकड़...

चुपचाप लॉन्च हुआ 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा, IP69+ वाटर प्रोटेक्शन वाला धाकड़ 5G फोन, 10 मिनट चार्ज में करें 6 घंटे कॉलिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO Z11xa 5G भारत में 30,000 रुपए की कीमत में लॉन्च हो गया है। फोन में 7200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, तगड़ा प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 44W चार्जिंग मिलती है। 

स्मार्टफोन बाजार में iQOO ने बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के एक नया फोन पेश कर दिया है। कंपनी ने भारत में iQOO Z11xa 5G लॉन्च किया है। iQOO Z11xa को खास मॉडल सिर्फ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एक कॉन्फिगरेशन में आता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर फोन से 6 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा फोन में 6.76 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G प्रोसेसर और 50MP सोनी कैमरा दिया गया है। यह Z11 सीरीज का भारत में चौथा मॉडल है। इससे पहले Z11x, Z11 Lite और Z11 जैसे मॉडल बाजार में आ चुके हैं। फोन की कीमत 30,000 रुपए से कम में पेश किया गया है।

iQOO Z11xa 5G की कीमत और सेल डेट

iQOO Z11xa 5G की भारत में कीमत 27,499 रुपए रखी गई है। फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे टाइटन ब्लैक और Prismatic ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल 14 सितंबर से अमेजन स्पेशल के जरिए शुरू होगी।

iQOO Z11xa 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 2344 x 1080 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक स्क्रीन 1200 निट्स तक High Brightness Mode में जा सकती है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेन को कम करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि यहां AMOLED की जगह LCD पैनल मिलता है। इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता गहरे ब्लैक और ज्यादा कंट्रास्ट वाली स्क्रीन है, तो इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है और फोन में 8GB RAM के साथ काम करता है। स्टोरेज के लिए 128GB जगह मिलती है। गेमिंग के लिए इसमें Ultra Game Mode भी मिलता है। कंपनी के अनुसार यह गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट और टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

iQOO Z11xa 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है। फोन में 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। iQOO का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 6 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है। इसमें Bypass Charging, Reverse Charging और बैटरी प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा iQOO ने 6 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा भी किया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP Sony IMX852 मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP Bokeh कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। एक खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा सेटअप में कंपनी ने AI से जुड़े फीचर्स पर भी जोर दिया है, जिससे फोटो और पोर्ट्रेट शॉट्स को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

iQOO Z11xa 5G को सिर्फ बड़ी बैटरी वाला फोन नहीं बनाया गया है। इसकी मजबूती पर भी कंपनी ने ध्यान दिया है। फोन में IP68 और IP69+ डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। इसके अलावा फोन को SGS 5-Star ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग के साथ पेश किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। इसमें Circle to Search, AI Captions, AI Creation और AI Transcript Assist जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN