Home - iPhone 18 आने से पहले सस्ते हुए iPhone 17 Pro और Pro...

iPhone 18 आने से पहले सस्ते हुए iPhone 17 Pro और Pro Max, खरीदने का मिल रहा आखिरी मौका; जानें कहां मिलेगा सस्ता

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 18 लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों में कटौती हुई है। जानें नई कीमत, डिस्काउंट और iPhone 18 की संभावित कीमत।

Apple के फैंस के लिए सितंबर का महीना हर साल खास होता है, लेकिन इस बार कंपनी का अपकमिंग लॉन्च पहले से ज्यादा चर्चा में है। Apple 9 सितंबर 2026 को अपने बड़े लॉन्च इवेंट में नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश करने की तैयारी में है। इसी बीच बाजार में मौजूदा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। यानी अगर आप लंबे समय से Pro मॉडल खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है।

इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नए iPhone की एंट्री से पहले कई रिटेलर्स पुराने स्टॉक को निकालने के लिए iPhone 17 Pro और Pro Max पर डिस्काउंट दे रहे हैं। भारत में भी iPhone 17 Pro Max की कीमत में 5,000 रुपए तक की सीधी कटौती देखने को मिली है और बैंक ऑफर के साथ बचत और ज्यादा हो सकती है।दूसरी तरफ, iPhone 18 Pro और Pro Max को लेकर खबरें हैं कि इनकी कीमत पिछली सीरीज से 10,000 से 20,000 रुपए तक ज्यादा हो सकती है। हालांकि यह कीमत आधिकारिक तौर पर एप्पल ने अभी कंफर्म नहीं की है।

iPhone 18 से पहले iPhone 17 सीरीज पर बड़ा प्राइस कट

Apple की नई iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से पहले iPhone 17 सीरीज की कीमतों में कई देशों में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। Apple का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का नया फोल्डेबल iPhone पेश किए जाने की उम्मीद है। नए मॉडल आने से पहले रिटेलर्स पुराने iPhone 17 Pro और Pro Max का स्टॉक खत्म करने के लिए ज्यादा डिस्काउंट दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में iPhone 17 Pro और Pro Max पर मिलने वाला डिस्काउंट और बढ़ गया है। ऐसे में जो लोग नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके सामने अब दो विकल्प हैं अभी कम कीमत में iPhone 17 Pro खरीदें या फिर कुछ दिन रुककर iPhone 18 सीरीज का इंतजार करें।

iPhone 17 Pro और Pro Max पर बढ़ा डिस्काउंट

Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में Amazon ने iPhone 17 Pro और Pro Max पर मिलने वाला डिस्काउंट बढ़ाकर £150 (19,146 रुपए) कर दिया है। एक हफ्ते पहले तक इन फोन पर £100 (12,764 रुपए) की छूट मिल रही थी। खास बात यह है कि अब बेस मॉडल iPhone 17 पर भी £100 (12,764 रुपए) का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं iPhone Air के 512GB मॉडल पर सबसे ज्यादा £200 (25,529 रुपए) की कटौती की गई है।

यूरोप में भी सस्ता हुआ iPhone 17

iPhone 17 सीरीज पर सिर्फ ब्रिटेन में ही कीमत कम नहीं हुई है। यूरोप के कई देशों में भी रिटेलर्स ने फोन की कीमत घटा दी है। स्पेन में MediaMarkt पर iPhone 17 Pro Max 256GB मॉडल €1,319 (1,68,364 रुपए) में मिल रहा है। इसकी लॉन्च कीमत €1,469 (1,87,511 रुपए) थी। यानी फोन पर €150 (19,146 रुपए) की सीधी बचत हो रही है। इसी तरह जर्मनी में iPhone 17 Pro की कीमत €1,179 और Pro Max की कीमत €1,329 बताई गई है। दोनों मॉडल पर €120 तक की कमी हुई है। स्पेन के PcComponentes पर iPhone 17 Pro €1,229 में मिल रहा है, यानी यहां €90 की बचत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में भी iPhone 17 Pro Max पर काफी बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

iPhone 18 आने के बाद बंद हो सकते हैं Pro मॉडल

iPhone 17 Pro और Pro Max पर मिल रहे डिस्काउंट की सबसे बड़ी वजह नई iPhone 18 सीरीज को माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने के बाद Apple मौजूदा iPhone 17 Pro और Pro Max को बंद कर सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि इन दोनों फोन को नए स्टॉक के साथ खरीदने का यह आखिरी मौका हो सकता है।

भारत में अभी Apple ने नहीं घटाई कीमत

भारत में स्थिति थोड़ी अलग है। Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत में कोई कटौती नहीं की है। खास तौर पर Pro Max अभी भी एप्पल इंडिया की वेबसाइट पर अपनी पुरानी कीमत पर ही लिस्ट है। हालांकि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 Pro सीरीज कम कीमत में मिल रही है। इसके अलावा बैंक कार्ड ऑफर लगाने पर कीमत और कम हो सकती है। SBI, ICICI और Flipkart Axis जैसे कार्ड से मिलने वाले ऑफर के जरिए खरीदार अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। यानी भारत में फिलहाल जो सस्ता iPhone 17 Pro या Pro Max मिल रहा है, वह एप्पल की तरफ से आधिकारिक प्राइस कट नहीं, बल्कि रिटेलर्स और बैंक ऑफर्स का फायदा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN