Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Lust Stories 3 OTT Release: रिलेशनशिप और बोल्डनेस का नया तड़का, जानें...

Lust Stories 3 OTT Release: रिलेशनशिप और बोल्डनेस का नया तड़का, जानें कब और कहां रिलीज होगी ‘लस्ट स्टोरीज 3’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/Lusts_1788791514672_98e49d37-6174-432e-8ed0-9cdc1d0cc1f1_1788791529180_b5bc84f1-04e6-4720-b7fc-8b685873a056_08c012fe-4c7a-46ae-97d1-cc807c333f42_438992ea-cacc-47ed-91ba-f78146499147.jpg

पॉपुलर सीरीज लस्ट स्टोरीज ने अपने दोनों सीजन से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और अब इस सीरीज का तीसरा सीजन आ रहा है। जानें कब और कहां देख सकते हैं आप लस्ट स्टोरीज 3 को।

लस्ट स्टोरीज के दोनों सीजन को काफी पसंद किया गया है। अब इसका तीसरा सीजन आ रहा है और तीसरे सीजन की कास्ट को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस सीजन में डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज की स्टोरीज हमें दिखने वाले हैं जो इंटीमेसी, रिलेशनशिप को लेकर होंगी।

कब और कहां देखनी है लस्ट स्टोरीज 3

लस्ट स्टोरीज नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगी। 18 सितंबर से लस्ट स्टोरीज, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने इसकी अनाउंसमेंट कर लिखा, डिजायर, ड्रामा और डिलेमा। डेट मार्क कर लो। लस्ट स्टोरीज 3 देखें 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर।

स्टार कास्ट

स्टार कास्ट की बात करें तो इस बार सीरीज में अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, अली फजल, राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सना थम्पी, गुरफतेह पीरजादा हैं। सीरीज को आरएसवीपी और फ्लाइंग यूनिकॉर्न एन्टरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसमें 4 स्टोरीज में प्यार, डियायर, रिलेशनशिप के बारे में दिखाया जाएगा जिसमें हर डायरेक्टर अपनी तरह से एक कॉम्पलेक्स इमोशन और इंटीमेसी को दिखाएगा।

वो दिखाएंगे जो लोग खुलकर कहने में हिचकिचाते हैं

ओरिजनल फिल्म्स, नेटफ्लिक्स इंडिया की डायरेक्टर रुचिका कपूर ने लव स्टोरीज को लेकर कहा, लस्ट स्चोरीज का हर चैप्टर एक ऐसे ह्यूमन फीलिंग से शुरू होता है जो सबमें होती है और एक बिल्कुल अलग इमोशनल सच्चाई तक पहुंचता है। यहां इच्छा शक्ति, कमजोरी, अपनी मर्जी से काम करने की क्षमता, समझौते और उन बातों की एक झलक दिखाती है जिन्हें लोग खुलकर कहने में हिचकिचाते हैं।’

4 अलग विजन दिखेंगे

रुचिका ने आगे कहा, ‘4 लीडिंग डायरेक्टर्स विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज 4 अलग विजन लेकर आए हैं। वे दर्शकों को अपने अनुभवों के नजरिए से इन रिश्तों को समझाने वाले हैं। यही एक एन्थोलॉजी की पावर है।’

अदिति राव हैदरी के लिए फैंस एक्साइटेड

अदिति राव हैदरी इस फ्रेंचाइजी में अपना डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के सेगमेंट में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं जिस चीज के लिए फैंस ज्यादा एक्साइटेड हैं वो ये कि अदिति अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ के साथ इसमें नजर आने वाली हैं। इस सेगमेंट में मॉडर्न रिलेशनशि, इमोशनल और डिजायर के बारे में दिखाया जाएगा।

अदिति और सिद्धार्थ को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की रियल लाइफ कैमिस्ट्री को फैंस का बहुत प्यार मिलता है और अब दोनों को साथ में लस्ट स्टोरीज में देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN