Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ पहले दिन कमा सकती है...

अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ पहले दिन कमा सकती है इतने, ये होगी कहानी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Haiwaan_1786528115293_1786528120897_863f11a5-70a5-46a9-8d88-2678642a5761_1788860398244_80811a8e-ab59-4e11-a90c-0ab445571b22_6684be11-7f2b-49cb-b789-8118e5db9e23_dc340d7c-0fcc-40f0-b685-b9b85f15700f.png

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान इस शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। फिल्म की एक प्रीडिक्शन रिपोर्ट सामने आई है। जानिए क्या होगी इस फिल्म की कहानी और कैसे होंगे किरदार।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान इस हफ्ते थिएटर में दस्तक देने वाली है। साल 2016 में मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। दोनों ही फिल्मों को प्रियदर्शन ने डायरेक्टर किया है। सस्पेंस थ्रिलर से भरी फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। दोनों एक्टर्स फिल्म को प्रोमोट करने में बिजी हैं। ऐसा माना जा रहा है ये फिल्म इस शुक्रवार को सधी हुई शुरुआत कर सकती है। ओपनिंग डे का अनुमान 15 से 18 करोड़ के बीच माना जा रहा है। फिल्म का इंतजार हो रहा है।

हैवान की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक रिटायर्ड जज और उसे मारने वाले हैवान के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक जज ने सालों पहले एक आदमी को सजा सुनाई थी। जेल से रिहा होने के बाद वो कैदी उस जज से बदला लेने के लिए एक के बाद एक मर्डर करता है। मर्डर हो रहा होते हैं और पुलिस मर्डरर का पता नहीं लगा पाती।

सस्पेंस से भरी है फिल्म

कहानी थ्रिल के साथ आगे बढ़ती है। पुलिस को एक अंधे शख्स की जानकारी मिलती है। यही अंधा शख्स मर्डरर को पहचानता है। लेकिन पुलिस उसी को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लेती है। ये अंधा शख्स जज की पोती को उस खूनी से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर करता है। कहानी तब मजेदार हो जाएगी जब अंधे सैफ अली खान और अक्षय कुमार की टक्कर होती है। कहानी थ्रिल और रोमांच से भरी होने वाली है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका होने की उम्मीद है।

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी

बता दें, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी के बाम भागम भाग, भूल भुलैया, गेरा फेरी, दे दना दन, भूत बंगला जैसी फिल्मों में काम किया है। इसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। अब हैवान का इंतजार हो रहा है। खास बात ये है कि कॉमेडी फिल्मों के बाद ये जोड़ी सस्पेंस और थ्रिल फिल्म में दिखेंगे।

सैफ अली खान की फिल्में

दूसरी तरफ सैफ अली खान की बात करें तो एक्टर की अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए 18 साल बाद देखा जा रहा है। दोनों ने साल 2008 में आई फिल्म टशन में साथ काम किया था। अब ये जोड़ी एक साथ इस एक्शन थ्रिलर में दिखने वाले हैं। सैफ अपनी पिछली फिल्मों सैफ को इस साल नेटफ्लिक्स की कर्तव्य नाम की फिल्म में देखा गया था। उससे पहले ज्वेल थीफ और देवरा में नजर आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN