Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश को लेकर मुंबई के थिएटर में बवाल, पुलिस ने जांच...

हनुमान अंश को लेकर मुंबई के थिएटर में बवाल, पुलिस ने जांच के बाद बंद करवा दिया थिएटर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Hanuman_Ansh_1788854701468_26f2042c-1f4a-4661-82f1-a5b26e423471_1788854705630_5c6601b1-5d1d-4e61-a48d-40e7b7bc77d8_389210d1-9309-41a7-9ec7-b1bf209328e5_456af77b-6599-4ac7-9d79-a3e288b924e7.png

Hanuman Ansh: क्या वाकई हनुमान अंश की वजह से मुंबई में एक थिएटर को ताला लगा दिया गया? जानिए इंटरनेट पर वायरल हो रही खबरों के पीछे क्या है हकीकत।

हनुमान अंश लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन इसी बीच इस फिल्म के बारे में फर्जी खबरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई का लैंडमार्क बन चुके गेटी गैलेक्सी थिएटर पर हाल ही में एक राजनैतिक पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। गुस्सा इस बात को लेकर था कि इस थिएटर में ‘हनुमान अंश’ फिल्म नहीं दिखाई जा रही थी। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं ने फिल्म ‘मिर्जापुर – द मूवी’ के पोस्टर फाड़े और हंगामा मचाया। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों को यह लगना शुरू हो गया कि शायद थिएटर मालिक जान बूझकर यह फिल्म स्क्रीन नहीं कर रहे थे। लेकिन असल में मामला क्या है, इस बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। तो चलिए समझते हैं कि असल में हुआ क्या है।

मुंबई पुलिस ने बंद करवाया थिएटर

एक पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गेटी गैलेक्सी पहुंचकर यहां हनुमान अंश की स्क्रीनिंग नहीं करने को लेकर बवाल मचा दिया। जब पुलिस बुलाई गई तो थिएटर के कागज जांचे गए और पता चला कि थिएटर के पास स्क्रीनिंग के लिए प्रॉपर परमिशन्स नहीं हैं। पता चला कि लाइसेंस ही रिन्यू नहीं करवाया गया है। मुंबई पुलिस ने आइकॉनिक गेटी गैलेक्सी थिएटर बंद करवा दिया। इसके बाद से ही थिएटर में कोई फिल्म नहीं दिखाई जा रही थी। विरोध प्रदर्शन हनुमान अंश नहीं दिखाने को लेकर था, लेकिन लाइसेंस नहीं होने की वजह से मिर्जापुर और अन्य सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर भी रोक लग गई।

सालों से रिन्यू नहीं कराया लाइसेंस

इसके बाद पुलिस ने थिएटर में मूवीज की स्क्रीनिंग बंद करने को कहा। इसके तुरंत बाद स्क्रीनिंग रोक दी गई। मालूम हो कि साल 2021-22 के बाद से थिएटर ने अपना लाइसेंस ही रिन्यू नहीं करवाया था। इसीलिए पुलिस ने थिएटर मैनेजमेंट से तुरंत फिल्मों की स्क्रीनिंग बंद करने को कहा। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मिड-डे के साथ बातचीत में कहा, “थिएटर के पास वैलिड लाइसेंस नहीं होने के चलते, हमने मैनेजमेंट को तुरंत इसे बंद करने का आदेश दिया है।”

दीवारों पर चिपकाए 12 जगह नोटिस

एक अन्य पुलिस ऑफिसर ने बताया- सभी थिएटर्स को एंटरटेनमेंट लाइसेंस लेना होता है। इसे फोर्ट में क्रॉफोर्ड मार्केट के पास मौजूद पुलिस पुलिस हेडक्वार्टर्स जारी करता है। गेटी गैलेक्सी का लाइसेंस साल 2021-22 से रिन्यू ही नहीं हुआ है। इसी वजह से इसे नोटिस सर्व किया गया है। जानकारी की मुताबिक दीवारों पर कुल 12 जगह नोटिस चिपकाए गए हैं। इनमें लिखा गया है कि लाइसेंस रिन्यू होने तक थिएटर शोज की स्क्रीनिंग नहीं कर सकता है। इन नोटिसों के बारे में बात करते हुए एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- हमने सिर्फ थिएटर को एक औपचारिक नोटिस जारी किया है, हमने नोटिस दीवारों पर नहीं लगाए हैं। थिएटर मैनेजमेंट ने खुद इन्हें दीवारों पर चिपकाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN