Home LIFESTYLE NEWS HINDI डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, डॉक्टर की बताई 4 टिप्स...

डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, डॉक्टर की बताई 4 टिप्स से नहीं बढ़ेगी शुगर!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डायबिटीज के मरीजों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या वो चावल खा सकते हैं? बिल्कुल खा सकते हैं लेकिन कुछ चीजें का ध्यान रखना जरूरी है। डॉक्टर की बताई ये 4 टिप्स जान लेंगे तो आराम से डायबिटीज में भी चावल एंजॉय कर सकते हैं।

डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी आजकल काफी कॉमन हो गई है। खराब खानपान, स्ट्रेस, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और भी कई फैक्टर्स हैं, जो इसके पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं। खैर, डायबिटीज होते ही सबसे पहले खानपान में बड़ा बदलाव लाना पड़ता है। इसमें चावल के शौकीनों को बड़ी तकलीफ होती है और उनका अक्सर सवाल भी यही रहता है कि क्या अब चावल बिल्कुल भी नहीं खा सकते। दरअसल चावल में कार्ब्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिस वजह से इन्हें खाने पर ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। लेकिन क्या इन्हें डाइट से पूरी तरह बाहर करना जरूरी है या फिर कभी कभार खा सकते हैं। आइए डॉक्टर से विस्तार में जानते हैं।

क्या डायबिटीज में चावल खा सकते हैं?

इस बारे में जाने-माने फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ विपुल कहते हैं कि शुगर बढ़ने के डर से चावल पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। अगर आपको चावल खाना पसंद है तो डायबिटीज में भी आप इन्हें आराम से खा सकते हैं, लेकिन खाने के तरीके में कुछ बदलाव करने होंगे। डॉक्टर ने ऐसी 4 बातें शेयर की हैं जिन्हें ध्यान में रखकर शुगर की बीमारी में भी चावल खाए जा सकते हैं।

टिप 1- चावल की मात्रा का ध्यान रखें

सबसे पहली और जरूरी बात डॉक्टर बताते हैं कि चावल की मात्रा का ध्यान रखें। चूंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए ज्यादा चावल खाने पर ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में पूरी तरह से चावल छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस उनकी मात्रा कम कर दें। लगभग एक कटोरी चावल लें और साथ में खूब सारी दाल और सब्जी खाएं। इससे चावल की क्रेविंग भी दूर होगी और शुगर लेवल भी ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

टिप 2- चावल के साथ पेयरिंग सही रखें

चावल के साथ आप क्या खा रहे हैं, ये भी काफी मायने रखता है। डॉ विपुल कहते हैं कि कभी चावल अकेले ना खाएं। इनके साथ आप खूब सारी दाल, सब्जी या दही पेयर कर के खा सकते हैं। कोशिश करें कि चावल कम हों और दाल या सब्जी की मात्रा ज्यादा हो। इससे शुगर लेवल उतनी तेजी से स्पाइक नहीं करेगा।

टिप 3- कूलिंग ट्रिक अपनाएं

डॉक्टर के मुताबिक डायबिटीज में ताजे चावल की जगह बासी चावल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल कल के ठंडे किए हुए चावल में रेजिस्टेंस स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है, जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल उतनी तेजी से स्पाइक नहीं होता। इसके लिए आप एक दिन पहले चावल बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और उन्हें दोबारा गर्म कर के अगले दिन खा सकते हैं।

टिप 4- खाने के क्रम में बदलाव करें

डॉक्टर खाने के क्रम में बदलाव करने की सलाह देते हैं। सबसे पहले सलाद खाएं और उसके बाद में कोई प्रोटीन से भरपूर चीज कंज्यूम करें, जैसे छोले, राजमा, पनीर, तोफू या एग। इसके बाद आप नॉर्मल दाल चावल या जो भी खाना है वो खा सकते हैं।

ये 1 छोटी आदत करेगी काफी फायदा

इन 4 टिप्स के अलावा एक और आदत है जो ब्लड शुगर स्पाइक को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि खाने के बाद 10-15 मिनट के लिए वॉक जरूर करें। ये शुगर स्पाइक को काफी हद तक कम कर देता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN