Home LIFESTYLE NEWS HINDI छठी के लिए बना रही हैं बेसन की कढ़ी? सॉफ्ट पकौड़ी के...

छठी के लिए बना रही हैं बेसन की कढ़ी? सॉफ्ट पकौड़ी के लिए डालें ये 2 चीजें, शेफ ने बताया सीक्रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जन्माष्टमी के बाद भगवान कृष्ण की छठी मनाई जाती है, जिसमें कढ़ी बनाने की परंपरा है। अगर आप भी कढ़ी बना रहे हैं, तो हम आपको सरल रेसिपी बताने जा रहे हैं और पकौड़ी को सॉफ्ट बनाने का तरीका भी जानेंगे।

जन्माष्टमी के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई जाती है और इस खास दिन पर बेसन की कढ़ी बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। बेसन की कढ़ी खाने में वैसे भी काफी अच्छी लगती है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं होती लेकिन कई बार पकौड़ी कड़ी बन जाती है। फिर कढ़ी खाने में मजा नहीं आता, अगर आपकी कढ़ी की पकौड़ी भी कड़ी हो जाती है, तो आप बेसन के घोल में बस 2 चीजें डाल दीजिए। शेफ भरत ने कढ़ी बनाने की सीक्रेट रेसिपी शेयर की है, जो शायद इससे पहले आप न जानते हो। चलिए आपको कढ़ी बनाने की पूरी रेसिपी और पकौड़ी सॉफ्ट बनाने के टिप्स बताते हैं।

बेसन की कढ़ी बनाने की सामग्री

दही – 2 कप

बेसन – 4 बड़े चम्मच

पानी – 5–6 कप

हल्दी – ½ छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तड़के के लिए-

तेल/घी – 2 बड़े चम्मच

जीरा – 1 छोटा चम्मच

मेथी दाना – ¼ छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

सूखी लाल मिर्च – 2

करी पत्ता – 8–10

अदरक – 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा

लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

पकौड़ी के लिए

बेसन – 1 कप

प्याज – 1 बारीक कटा (वैकल्पिक)

नमक – स्वादानुसार

अजवाइन – ½ छोटा चम्मच

हल्दी – 1 चुटकी

पानी – जरूरत के अनुसार

तलने के लिए तेल

बेसन की कढ़ी बनाने की आसान विधि

  • 1. सबसे पहले कढ़ी का घोल तैयार करें और इसके लिए आपको दही, बेसन, हल्दी और नमक को अच्छी तरह से फेंट लें। इसे धीरे-धीरे पानी डालकर चलाएं, जिससे गुलठियां न पड़े।
  • 2. कड़ाही में बनाए हुए इस घोल को डालकर अच्छे से चलाते हुए पकाएं। करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। फिर घोल को किनारे करके रख लें।
  • 3. अब आपको पकौड़ी का बैटर रेडी करना है इसके लिए बेसन में नमक, अजवाइन, हल्दी, 1 सैशे ईनो और 1 चम्मच तेल डालें। ईनो और तेल डालने से आपकी पकौड़ी एकदम सॉफ्ट बनेंगी और बैटर भी हल्का रहेगा।
  • 4. अब कड़ाही में पकौड़ी सुनहरी होने तक तल लें। इसके बाद गुनगुने पानी में 5 मिनट तक डुबोएं और हल्के हाथों से दबाकर पानी निकालकर तैयार किए गए घोल में डाल दीजिए। बस ऐसे आपकी आधी कढ़ी बनकर तैयार हो जाएगी।
  • 5. आखिरी स्टेप में आपको पैन में घी डालना है और उसमें मेथी, हींग, जीरा, लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाना है। इस तड़के को कढ़ी में डाल दीजिए और बस फिर आपकी स्वादिष्ट कढ़ी बनकर तैयार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN