Home rss business hindi इस शेयर में 25% उछाल का अनुमान, कंपनी के कॉपर बिजनेस पर...

इस शेयर में 25% उछाल का अनुमान, कंपनी के कॉपर बिजनेस पर है बड़ा अपडेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jain resource recycling share: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच कुछ जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई। यह शेयर इंट्रा-डे के दौरान 302.55 रुपये के हाई और 293.90 रुपये के स्तर पर आ गया। शेयर की क्लोजिंग 295.70 रुपये पर हुई। हालांकि, इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं।

क्या कहना है ब्रोकरेज का?

ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपनी ग्रोथ यात्रा के एक अहम पड़ाव पर है और उसने मल्टी-मेटल रीसाइक्लिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। रिपोर्ट में शेयर की वैल्यूएशन में लगभग 25% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। ब्रोकरेज ने शेयर की ‘बाय’ (खरीदने) रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 247.80 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 593.95 रुपये है।

जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग का ज्यादा वैल्यू वाले कॉपर प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ना, अलग-अलग बिजनेस में बेहतर इस्तेमाल और मजबूत फीडस्टॉक इंटीग्रेशन से अगले तीन फाइनेंशियल सालों में ग्रोथ और कमाई में स्थिरता लाने में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के कॉपर डाउनस्ट्रीम इंटीग्रेशन, मौजूदा एसेट्स के बेहतर इस्तेमाल और स्ट्रक्चरल रूप से बेहतर प्रोडक्ट मिक्स पर निर्भर करेगा।

क्या कहना है ब्रोकरेज का?

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के दिलचस्प प्रोडक्ट मिक्स ने बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। इसके साथ ही कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से होने वाले जोखिम को भी सीमित किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी अपने कारोबार के अगले अहम चरण में प्रवेश कर रही है। ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के कॉपर डिवीजन में करीब 23 फीसदी का वॉल्यूम CAGR देखने को मिल सकता है।

इस ग्रोथ के पीछे कंपनी की मौजूदा क्षमता का बेहतर इस्तेमाल और उसके C&Y ज्वाइंट वेंचर से होने वाला योगदान प्रमुख कारण हो सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की मौजूदा कॉपर क्षमता का उपयोग करीब 65 फीसदी रहा था जबकि ज्वाइंट वेंचर से वित्त वर्ष 2028 से अहम योगदान की उम्मीद है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 73.59 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.41 फीसदी की है। कंपनी के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर कमलेश जैन के पास 65.87 फीसदी हिस्सेदारी है। यह 22,72,96,195 शेयर के बराबर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN