Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/10/1200x900/Box_Office_Report_1789007489367_05c1793b-aa19-470f-b9de-54927493819b_1789007497069_0527eee2-7eaf-4d9d-93eb-bd19abaafabb_81066178-d973-47a8-bc60-f678d30dddcf_f2fbd7ba-5f64-4509-9161-119efbfd64a7.jpgएक के बाद एक कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
Wednesday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के लिए ये महीना बेहद ही शानदार रहा है। इस महीने की शुरुआत में जहां कई बिग बजट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार शुरुआत की तो वहीं, कई फिल्में ऐसी भी हैं जो भले ही पहले रिलीज हुई हों, लेकिन अब गदर काट रही हैं। एक के बाद एक कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। थिएटर में रिलीज होते ही ये फिल्में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी में हैं। तो चलिए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
‘मिर्जापुर’ ने अब तक कमा डाले इतने करोड़
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। ये मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इसे रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, बुधवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 12.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 137.65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 180.74 करोड़ हो गया है।
खत्म हुआ ‘टॉक्सिक’ का खेल
साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए हैं।’टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले हफ्ते यश की फिल्म ने 239.30 करोड़ की कमाई की। ‘टॉक्सिक’ का दूसरा हफ्ता बेहद ही सुस्त जा रहा है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को ‘टॉक्सिक’ ने 0.60 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 247.85 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 338.32 करोड़ हो गया है।
कायम है ‘इरुमुडी’ का जलवा
रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म के बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 20वें दिन 1.90 की दमदार कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 172.85 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 220.85 करोड़ रुपये हो गया है।
‘हनुमान अंश’ मचा रही कोहराम
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज दो करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। वहीं, बुधवार यानी 34वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 10.25 करोड़ रुपये कमा डाले। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 153.13 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 173.26 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में अभी और बढ़त देखने को मिलेगी क्योंकि ये 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




