Home - iPhone पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदा तो बच जाएंगे ₹83000;...

iPhone पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदा तो बच जाएंगे ₹83000; तुरंत लपक लो डील

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple ने भले ही iPhone Air की कीमत में 65,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन इसे अभी भी सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। दरअसल, Amazon पर यह मॉडल पुरानी से भी कम कीमत में मिल रहा है, जहां टॉप वेरिएंट पर आपके 83,000 रुपये बच सकते हैं।

Apple ने नए iPhone 18 Pro मॉडल लॉन्च करने के बाद तुरंत अपने पुराने आईफोन मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐप्पल ने iPhone 17 की कीमत में 22,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है और सबसे ज्यादा इफाजा iPhone Air की कीमत में हुआ है, जिसका टॉप वेरिएंट लॉन्च प्राइस से 65,000 रुपये तक महंगा हो चुका है। अगर नए मॉडल आपके बजट में नहीं है और आप iPhone Air मॉडल खरीदना चाह रहे हैं, लेकिन पुरानी कीमत मे, तो यह खबर आपके काम की है। ये आईफोन अभी भी पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पुरानी कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

iPhone Air का 1TB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 2,24,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह पूरे 65,000 रुपये महंगा हो गया है।

लॉन्च से 65,000 रुपये तक महंगा हुआ iPhone Air

iPhone Air को भारत में तीन मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के समय इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये थी।

अब ऐप्पल ने iPhone Air की कीमत 41 फीसदी तक बढ़ा दी है। बढ़ोतरी के बाद, 256GB वेरिएंट 1,49,900 रुपये (पूरे 30,000 रुपये महंगा), 512GB वेरिएंट 1,74,900 रुपये (पूरे 35,000 रुपये महंगा) और 1TB वेरिएंट 2,24,900 रुपये (पूरे 65,000 रुपये महंगा) का हो गया है।

iPhone Air: नई कीमत की लिस्ट

256GB: लॉन्च प्राइस- 1,19,900 रुपये, नई कीमत – 1,49,900 रुपये (30,000 रुपये महंगा हुआ)

512GB: लॉन्च प्राइस- 1,39,900 रुपये, नई कीमत – 1,74,900 रुपये (35,000 रुपये महंगा हुआ)

1TB: लॉन्च प्राइस- 1,59,900 रुपये, नई कीमत – 2,24,900 रुपये (65,000 रुपये महंगा हुआ)

यहां अभी भी पुरानी कीमत में मिल रहा iPhone Air

iPhone Air

अगर आप अभी भी इन्हें पुरानी कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Amnazon पर यह दोनों फोन अभी भी पुरानी कीमतों पर मिल रहे हैं। यहां से खरीदारी कर आप 65,000 रुपये या बैंक ऑफर का लाभ लेकर उससे भी ज्यादा बड़ी बचत कर सकते हैं। अमेजन पर iPhone Air का 256GB मॉडल ₹1,01,900 रुपये में मिल रहा है यानी लॉन्च प्राइस से 18,000 रुपये कम में। इसके 1TB वेरिएंट 1,41,900 रुपये में मिल रहा है, यानी यह भी लॉन्च प्राइस से 18,000 रुपये कम में मिल रहा है। अगर आप अमेजन से 1TB वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपके पूरे 83,000 रुपये (₹65000+₹18000) बच जाएंगे।

यहां से खरीदें

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

iPhone Air की खासियत

यह अब तक का सबसे पतला आईफोन मॉडल है, जिसका प्रोफाइल 5.6 एमएम है और इसका वजन 165 ग्राम है। ऐप्पल ने डिवाइस के आगे और पीछे दोनों तरफ सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है। आईफोन एयर एक ई-सिम ओनली डिवाइस है जो iOS 26 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और प्रोमोशन फीचर्स हैं। यह बिन्ड A19 प्रो चिप से लैस है जिसमें छह-कोर सीपीयू, पांच-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन है, साथ ही सेकंड-जेनरेशन डायनामिक कैशिंग और ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए सपोर्ट भी है।

ऐप्पल का सबसे पतला स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सेल फ्यूजन मेन कैमरे के साथ आता है जिसमें सेंसर-शिफ्ट OIS और 2X टेलीफोटो क्षमता है। सामने की तरफ, इसमें 18-मेगापिक्सेल का सेंटर स्टेज कैमरा है, जो बाकी आईफोन 17 लाइनअप जैसा ही है। कनेक्टिविटी को ऐप्पल की नई N1 चिप से अपग्रेड किया गया है, जो वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 को सपोर्ट करती है, साथ ही तेज नेटवर्किंग के लिए ज्यादा कुशल C1X मॉडेम भी है। ऐप्पल का दावा है कि इसकी बैटरी पूरे दिन चलेगी, जो 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्जिंग देती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN