Home LIFESTYLE NEWS HINDI Modak Recipe: सूजी-दूध और गुड़ से बनाएं मोदक और बप्पा को लगाएं...

Modak Recipe: सूजी-दूध और गुड़ से बनाएं मोदक और बप्पा को लगाएं भोग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मोदक का भोग लगाना है तो पहले से ही तैयारी कर लें। जैसे ये कम समय और कम मेहनत में बन जाने वाले मोदक, जिन्हें सूजी, गुड़ और दूध के साथ नारियल की स्टफिंग डालकर तैयार किया गया है।

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को भोग लगाना है तो पहले से ही तैयारी कर लें। टेस्टी मोदक बनाने हैं लेकिन कोई आसान सी रेसिपी खोज रही हैं तो सूजी, दूध, गुड़ से बनी इस मोदक की रेसिपी को ट्राई करें। वैसे तो ये ट्रेडिशनल रेसिपी से बिल्कुल अलग है लेकिन इसे कम मिठास और नेचुरल चीजों को मिलाकर तैयार किया गया है। जिस वजह से ये खाने में टेस्टी लगते हैं और लगभग गिल्ट फ्री भी हैं। तो अगर आप स्वीट्स को फिटनेस की वजह से अवॉएड करते हैं तो ये प्रसाद में मिले इन मोदक को आराम से खा सकेंगे। बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

सूजी-दूध और गुड़ मोदक की सामग्री

बाहरी कवर के लिए

एक कप सूजी या रवा

तीन कप दूध

तीन चौथाई कप गुड़

देसी घी आधा कप और एक चम्मच

स्टफिंग के लिए

डेसिकेटेड नारियल सौ ग्राम

खसखस दो चम्मच

बादाम बारीक कटा हुआ 12-15

10-12 बारीक कटे पिस्ता

चार चम्मच गुड़

चुटकीभर नमक

तीन चम्मच पानी

एक चम्मच देसी घी

इलायची पाउडर आधा चम्मच

सूजी-दूध और गुड़ से बने मोदक बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले किसी बाउल में एक कप सूजी में दो कप दूध डालकर मिक्स कर लें और 10-15 मिनट के लिए ढंककर रख दें।
  • इस बीच स्टफिंग बनाने की तैयारियां कर लें। पैन में एक चम्मच घी डालें और उसमे खसखस के बीज डालकर भून लें। फिर इसमे डेसिकेटेड कोकोनट डालें और साथ में बारीक कटे बादाम और पिस्ता को भी डालकर भून लें।
  • दो मिनट तक भूनने के बाद इसमे गुड़ पाउडर डालें और साथ में एक चुटकी नमक डालकर मिक्स करें और दो से तीन चम्मच पानी डालकर मिक्स करें।
  • जब गुड़ पाउडर अच्छी तरह से घुल जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • अब कड़ाही में एक से दो चम्मच घी डालें और सूजी और दूध के मिक्सचर को अच्छी तरह से भून लें। जब ये बिल्कुल क्रम्बल टेक्सचर में आ जाए तो गैस बंद कर दें और इसे साइड में रख लें।
  • अब कड़ाही में गुड़ पाउडर डालें और साथ में दो चम्मच पानी और एक चम्मच घी डालकर चलाएं।
  • धीमी आंच पर तीन से चार मिनट तक भूनें और गुड़ को अच्छी तरह से घुल जाने दें। ये थोड़ी देर में कैरेमल जैसा दिखने लगेगा तो धीरे-धीरे दूध डालें और मिक्स करके उबालें।
  • अब इसमे भूने हुए सूजी को डालकर मिक्स करें। जब ये मिक्सचर सूखकर कड़ाही छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और ये मिक्सचर मोदक बनाने के लिए रेडी है।
  • प्लेट में फैलाकर इसे हाथ से छूने लायक ठंडा कर लें। लेकिन ध्यान रहे कि हल्का गर्म रहे।
  • अब मोदक मोल्ड लेकर उसमे एक भाग तैयार सूजी का मिक्सचर भरें। फिर तैयार स्टफिंग डालें और फिर ऊपर से सूजी का मिक्सचर भर दें।
  • बस तैयार हो गए टेस्टी नारियल की फिलिंग वाले मोदक। बप्पा को चढ़ाएं और भोग लगाने के बाद खुद खाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN