Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: शांतिनिकेतन में होगा मिहिर का कमबैक! गणेश चतुर्थी पर दिखेगा...

KSBKBT 2: शांतिनिकेतन में होगा मिहिर का कमबैक! गणेश चतुर्थी पर दिखेगा तुलसी की दुआओं का असर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/MIi_1789204287258_92556e82-763e-4a81-969e-e47b7072045f_1789204292971_19ddda87-5ded-4dbf-8e36-105ccf453e5e_23965137-559e-4a3b-9d76-5bdd6737d5f2_a9afac78-2020-4da1-8c97-8c799e12241a.jpg

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स एक धमाकेदार कमबैक लाने की सोच रहे हैं।

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2’ के फैंस लंबे वक्त से इस सवाल का जवाब जानने को बेताब थे कि क्या मिहिर विरानी शो में कमबैक करेगा? सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से कयासों का सिलसिला चल रहा था, आखिरकार इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टार प्लस ने नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें कन्फर्म किया गया है कि मिहिर विरानी एक बार फिर टीवी शो KSBKBT 2 में कमबैक करने जा रहा है। मालूम हो कि सीरियल में अमर उपाध्याय यह किरदार निभाते हैं। शो में मिहिर का कमबैक उस वक्त कन्फर्म किया गया है जब गणेश चतुर्थी नजदीक है।

शांति निकेतन में होगी मिहिर की वापसी

दर्शकों के लिए शांति निकेतन मिहिर विरानी और तुलसी विरानी के बगैर अधूरा है। जब-जब शो से मिहिर से जुड़ा कोई ट्विस्ट आया है, तब-तब सीरियल दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प और इंगेजिंग हो जाता है। गणेश चतुर्थी पर मिहिर की घर वापसी और लंबे वक्त बाद उसे मिहिर के साथ देखना दर्शकों के लिए एक्साइटिंग रहने वाला है। फैंस की मानें तो मिहिर की शो में वापसी कुछ इस तरह दिखाई जाएगी जिससे उसका कनेक्शन बप्पा से तुलसी की फरियाद और अन्य चीजों के साथ जोड़ा जा सके।

क्या बोले यह रोल करने वाले अमर?

शो में मिहिर का किरदार निभाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय ने इस बारे में बता करते हुए कहा, “मिहिर मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं है। वह मेरे सफर का एक अहम हिस्सा रहा है और दर्शकों ने सालों से उसे जो प्यार दिया है, वह हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा। मिहिर की वापसी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मेरे फैंस बेसब्री से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं शो में कब लौटूंगा।” अमर उपाध्याय ने बताया कि कैसे उन्हें वाकई शो में इस ट्विस्ट के आने से वाकई घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है।

ऑडियंस का रिएक्शन देखने को बेताब

उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो उनकी (ऑडियंस की) खुशी देखकर यह घर वापसी और भी खास हो गई है। शांतिनिकेतन में वापस आना, तुलसी और विरानी परिवार के बीच मिहिर बनकर खड़े होना, ये कई यादें ताजा कर देते हैं। सचमुच घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है। लेकिन बहुत कुछ बदल गया है, रिश्ते बदल गए हैं, और मिहिर एक ऐसे परिवार में लौट रहा है जिसने खुद भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि जब वह आखिरकार उसकी जिंदगी में वापस आएगा तो दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे।”

मिहिर की वापसी का दर्शकों को इंतजार

बता दें कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शुरू से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इसका पहला सीजन सुपरहिट रहा था, लेकिन जब स्मृति ईरानी एक बार फिर छोटे पर्दे पर तुलसी के अवतार में लौटीं तो उनकी खुशी चौगुनी हो गई। फैंस का जितना जुड़ाव तुलसी के किरदार से रहा है, उतना ही मिहिर के साथ भी रहा है। मिहिर और तुलसी के बिना शांतिनिकेतन अधूरा है। पिछले काफी वक्त से शो से मिहिर गायब था, लेकिन अब जब वह वापस शो में लौटने वाला है तो फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN