Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/Bigg_Boss_20_top_5_1789211224474_cb61be6f-e337-4350-b327-ea22dfd6bc4c_1789211232128_022f6fdf-4c2c-481f-8a39-e6279b33cc3d_59e614c3-453f-4021-b0e4-5835c433e633_382e4875-dc99-470d-82cd-a5375a20d83e.jpgशो के प्रोमो भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब टॉप की लिस्ट सामने आई, जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है।
Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस शो ने शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है। शो में इस बार भी कई नामी स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। ‘बिग बॉस 20’ में टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर सहित 16 कंटेस्टेंट आए हैं, जो एक-दूसरे से आगे निकलने की होड में लगे हैं। देखते ही देखते शो का पहला वीकेंड का वार आ गया है। शो के प्रोमो भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब टॉप की लिस्ट सामने आई, जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है।
पहले जानते हैं आखिरी यानी 5वें पर कौन है?
बिग बॉस लाइवफीड ने ‘बिग बॉस 20’ शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अरिश्फा खान, चौथे नंबर पर कनिका मान, तीसरे पर गुल्लू हैं।
पहले और दूसरे नंबर ये कंटेस्टेंट
टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp और पहले नंबर पर सिंगर काजी तौकीर हैं। काजी को इस हफ्ते सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वहीं, घर में आते ही काजी की एनर्जी भी देखने लायक है। वो पहले दिन से ही अपने गेम से सभी को इंप्रेस कर रहे हैं। ऐसे में अब जनता ने भी उन्हें पहले हफ्ते में ही अपना प्यार दिया है।
‘बिग बॉस 20′ को फाइनली मिला उसका पहला कैप्टन
उधर दूसरी तरफ घर को उसका पहला कैप्टन मिल गया। घर के पहले कैप्टन बने हैं यंग डीएसए। कैप्टेंसी की रेस में यंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू मुख्य दावेदार थे। वहीं कैप्टन बनते ही यंग डीएसए ने बड़ी रणनीतिक चाल चलते हैं और कनिका मान की एक लाइफलाइन छीन लेते हैं। वहीं, कनिका भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहती हैं, इसे लग रहा था कि दोस्ती निभाएगी, लेकिन गेम के दौरान मैं कोई दोस्ती नहीं निभाऊंगी, दोस्ती इसके बाद।
घर में पहुंचे ये स्टार्स
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




