Home - ₹9999 के फोन से लेकर iPhone 18 Pro तक, अगले हफ्ते इन...

₹9999 के फोन से लेकर iPhone 18 Pro तक, अगले हफ्ते इन Smartphones की सेल; लिस्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: कीमत और ऑफर

इन दोनों आईफोन की बिक्री 18 सितंबर, सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। इसे ऐप्पल के ऑथराइज्ड स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है। 512GB मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपये है, जबकि 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये है। वहीं, iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है।

ऐप्पल, ग्राहकों को American Express, Axis Bank और ICICI Bank के एलिजिबल कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 7,000 रुपये की इंस्टेंट बचत का ऑफर भी दे रहा है। ग्राहक अपना मौजूदा डिवाइस एक्सचेंज करके और उसकी कीमत का इस्तेमाल नया आईफोन खरीदने में करके 81,500 रुपये तक का Apple Trade In फायदा भी पा सकते हैं। ट्रेड-इन प्रोसेस को ऑनलाइन भी पूरा किया जा सकता है। कंपनी एलिजिबल क्रेडिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रही है। इतना ही नहीं, नया आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल सकता है। साथ ही, उन्हें तीन महीने के लिए Apple TV+ और Apple Arcade भी मुफ्त मिल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN