Home rss world hindi सड़क पर दौड़ाया, अंधाधुंध फायरिंग, फिर सिर में मारी गोली… सनकी आशिक...

सड़क पर दौड़ाया, अंधाधुंध फायरिंग, फिर सिर में मारी गोली… सनकी आशिक ने की महिला की हत्या

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से घिरे आरोपी रोहित ने हाईवे पर गाड़ी रोककर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की राजधानी सैक्रामेंटो में एक सिरफिरे आशिक ने 38 साल के भारतीय मूल की महिला शालिनी ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। शालिनी पर कोर्ट का स्टे लागू होने के बावजूद 22 साल के आरोपी रोहित पिछले एक साल से लगातार उनका पीछा कर रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से घिरे आरोपी रोहित ने हाईवे पर गाड़ी रोककर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर दौड़ाकर सिर में दागी गोली

घटना सैक्रामेंटो के आर्डेन-आर्केड इलाके में ‘पानेरा ब्रेड’ आउटलेट के बाहर दोपहर करीब 3 बजे हुई।

शालिनी रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो घात लगाए बैठे रोहित ने उनका पीछा किया। जान बचाने के लिए शालिनी भागीं, लेकिन आरोपी ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब शालिनी जमीन पर गिर गईं तो आरोपी ने बिल्कुल करीब जाकर उनके सिर में दोबारा गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी अपनी कार से भागा। ‘कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल’ और शेरिफ की टीमों ने ‘हाईवे 50’ पर उसकी गाड़ी को बख्तरबंद वाहनों से घेर लिया। खुद को घिरा देख रोहित ने कार के भीतर ही अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

शादी से इनकार किया तो पीछे पड़ गया: मां का छलका दर्द

शालिनी की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि रोहित पिछले एक साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।

रोहित, शालिनी से शादी करना चाहता था। लेकिन उम्र में 16 साल का बड़ा अंतर होने के कारण शालिनी ने साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद से उसकी सनक बढ़ती चली गई।

सुदेश कुमारी ने रोते हुए बताया कि दोपहर 1:58 बजे शालिनी से उनकी फोन पर बात हुई थी। शालिनी ने 15 मिनट में वापस कॉल करने को कहा था, लेकिन फिर उनका कोई फोन नहीं आया। मां द्वारा भेजे गए “प्लीज कॉल मी, मैं तुम्हारे लिए चिंतित हूं” जैसे वॉट्सएप मैसेज बिना पढ़े ही रह गए।

कार के नीचे एयरटैग और घर की नकली चाबी

अदालती दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रोहित की स्टॉकिंग की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी। शालिनी डिलीवरी ऐप के काम के सिलसिले में रोहित से मिली थीं, जिसके बाद आरोपी की हरकतें बेहद खतरनाक होती गईं।

रोहित कई घंटों तक शालिनी के घर के बाहर खड़ा रहता था। उसने शालिनी की कार की लोकेशन ट्रैक करने के लिए गाड़ी के नीचे एप्पल एयरटैग (Apple AirTag) छुपा दिया था।

आरोपी ने शालिनी के फ्लैट की नकली चाबी बनवा ली थी और एक दिन जब वह सो रही थीं, तो चुपके से घर में दाखिल हो गया था।

19 मई को शालिनी को उसके खिलाफ ‘संरक्षण आदेश’ मिला था, लेकिन रोहित ने जुलाई के आखिर में उनके घर के बाहर सामान छोड़कर इस आदेश का बार-बार उल्लंघन किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN