Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/13/1200x900/MahinRa_1789280752801_98a6fa20-95b7-4ac7-85b7-65b370e42eac_1789280760826_ff77c43c-0a50-43ed-90fc-53cccfd8d1e5_8cdb4275-01c0-4d99-88bc-558371e4d3ae_e22b1fed-f03e-48c9-b404-065813a8f1c4.jpgमाहिरा की पहली शादी से उन्हें पहले ही एक 17 साल का बेटा है। अब दूसरी शादी के 3 साल बाद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। माहिरा खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है जिसमें वह पर्दे के पीछे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। फोटो में माहिरा खान को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की शादी साल 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ हुई थी। यह माहिरा का दूसरा और उनके पति सलीम का पहला बच्चा होगा। बता दें कि सलीम माहिरा के दूसरे पति हैं, पहले पति से उन्हें एक 17 साल का बेटा (अजलान) है।
दूसरे पति से माहिरा खान की पहली प्रेग्नेंसी
माहिरा की दूसरी शादी में उनका बेटा अजलान भी उनके साथ नजर आया था। माहिरा के पहले पति का नाम अली अंसारी था। माहिरा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान अपनी दूसरी शादी के करीब 3 साल बाद किया है। एक्ट्रेस ने इसे सिंपल और मिनिमल रखा है। वह फोटो में एक लूज सा फुल स्लीव्ड गाउन पहने नजर आ रही हैं। इस कम्फी आउटफिट में माहिरा अपना बेबी बंप होल्ड किए हुए हैं और कैमरा के सामने पर्दे के पीछे से इसे फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल किए बगैर ज्यादातर चीजें तस्वीरों के जरिए ही बाहर आने दी हैं।
41 की उम्र में मां बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस
माहिरा के चेहरे पर वो मुस्कान और खुशी साफ देखी जा सकती है। साल 2016 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हम अपने प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है। मिनटों में माहिरा खान के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने उन्हें विश किया है और अपना ख्याल रखने को कहा है। माहिरा खान की प्रेग्नेंसी से एक तरफ जहां फैंस खुश हैं, वहीं 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने के लिए रूढ़िवादी सोच रखने वालों ने उन्हें ट्रोल किया है।
माहिरा खान का करियर और बेस्ट मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो माहिरा पाकिस्तान की सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। टीवी की दुनिया से लेकर फिल्मों तक में माहिरा खान ने काम किया है और ‘हमसफर’ जैसे शोज के जरिए वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। माहिरा को बॉलीवुड में असली फेम उस वक्त मिला जब वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आईं। माहिरा ने मेनस्ट्रीम रोल्स के साथ-साथ किरदार को ध्यान में रखते हुए कुछ बहुत डीप किरदार भी किए हैं, लेकिन शहर-ए-जात, सदके तुम्हारे, बिन रोए, सुपरस्टार और द लीजेंड ऑफ मौला जट को उनके कुछ सबसे दमदार प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




