Home LIFESTYLE NEWS HINDI छत-आंगन में जमा काई कैसे छुड़ाएं? ये सफेद चीज आएगी काम

छत-आंगन में जमा काई कैसे छुड़ाएं? ये सफेद चीज आएगी काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बारिश के मौसम में जिन जगहों पर पानी और नमी रहती है वहां पर काई जम जाती है। जिससे फिसलन का डर बना रहता है। घर के छत और आंगन में काई जमा है तो उसे हटाने के लिए ये देसी नुस्खा आजमाकर देखें।

लगातार बारिश की वजह से नमी होती है और घर के कई हिस्सों में पानी जम जाता है। ये जमा पानी जब ठीक से नहीं निकल पाता तो वहां पर काई जम जाती है। खासतौर पर छत और आंगन जैसी जगहों पर काई सबसे पहले जम जाती है। जिसमे फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। हर रोज काई को रगड़कर छुड़ाते हैं लेकिन बारिश का मौसम पूरी तरह से गया नहीं है और बार-बार जमने वाली काई आपको परेशान कर रही है तो बस ये छोटी सी चीज बाजार से घर ले आएं। ये काई को हटाने में मदद करेगी और दोबारा से जमने भी नहीं देगी। चलिए जानें कैसे हटाएं छत-आंगन में जमा काई।

सफेद पाउडर छुड़ा देगा सारी काई

अब जब सफेद पाउडर का नाम ले रहे तो इसे बेकिंग सोडा समझने की भूल बिल्कुल ना करें। ये सफेद चीज बेकिंग सोडा नहीं बल्कि सफेद चूना है। जिसके इस्तेमाल से काई को आसानी से छुड़ाया जा सकता है। हालांकि बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से भी काई छुड़ाई जा सकती है। लेकिन चूना ज्यादा इफेक्टिव तरीके से काम करता है और कम मेहनत में जमी हुई काई को साफ किया जा सकता है।

वायरल हो रहा ये घरेलू नुस्खा

घर की छत और आंगन में जमा काई को छुड़ाने के लिए हर रोज झाड़ू और ब्रश रगड़कर परेशान हो चुके हैं तो ये घरेलू नुस्खा आजमाएं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काई हटाने के लिए चूना का इस्तेमाल करें। मार्केट में चूना बड़े आसानी से मिल जाएगा और अगर आप चूना नहीं समझ रहे तो इसे बुझा चूना या फिर कैल्शियम हाइड्रोऑक्साइड भी बोलते हैं। पंसारी की दुकान पर आसानी से इस चूने को खरीदा जा सकता है। जितनी जगह पर काई लगी हो उतनी जरूरत के मुताबिक चूना खरीदा जा सकता है। 50-100 रुपये में आराम से चूना ढेर सारा मिल जाएगा।

आखिर चूना कैसे दूर कर देगा काई

दरअसल, चूना पाउडर एल्कलाइन होता है जबकि काई एसिडिक होती है। जब काई पर चूना डाला जाता है तो काई के सारे सेल्स जल जाते हैं और दोबारा से ये बढ़ने नहीं पाते। चूना काई को बिल्कुल जड़ से खत्म कर देता है क्योंकि काई के ऊपर चूने की लेयर बन जाती है और नमी बनने से रोक देता है।

रखें इस बात की सावधानी

चूंकि चूना काफी तेज होता है और ये स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जब चूना का छिड़काव करना हो तो हाथों में ग्लव्स पहन लें और हो सके तो आंखों पर चश्मा भी लगा लें। डायरेक्ट हाथों के चूने के संपंर्क में आने पर स्किन में छोटे-छोटे कट लग जाते हैं जो काफी दर्द करते हैं। इसके साथ ही छोटे बच्चे और पालतू जानवरों को चूने से दूर रखें। इन छोटी बातों का ध्यान रखकर चूने का इस्तेमाल करें।

कैसे हटाएं काई?

चूने से काई हटानी है तो काई के ऊपर चूने को छिड़क दें। फिर ब्रश लेकर अच्छी तरह से रगड़ दें। सारी काई आसानी से निकल जाएगी। बिना ज्यादा मेहनत के काई हटाने का ये देसी और कारगर नुस्खा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN