Home LIFESTYLE NEWS HINDI Happy Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा की फोटो के लिए नहीं सूझ...

Happy Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा की फोटो के लिए नहीं सूझ रहा कैप्शन? ये 30 लाइनें आएंगी काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Happy Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के पहले दिन पर लोग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके भी लोगों को बधाई देते हैं। अगर आप फोटो के साथ कैप्शन खोज रहे हैं, तो हम आपके लिए चुनिंदा 30 स्टेटस कैप्शन लेकर आए हैं।

आज यानी 14 सितंबर से गणपति बप्पा का आगमन हो रहा है और हर घर में गणेश जी की पूजा अराधना शुरू हो चुकी है। लेकिन लोग अब सिर्फ पूजा तक ही सीमित नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर बप्पा की फोटो के साथ एक दूसरे को बधाई भी देते हैं। अगर आप गणेश जी की फोटो स्टेटस पर लगाने जा रहे हैं लेकिन कैप्शन खोज रहे हैं, तो हम आपके लिए चुनिंदा 2 लाइन वाले 15 खूबसूरत स्टेटस लेकर आए हैं। इन्हें आप फोटो के साथ कैप्शन में लिख दें और अपने प्रियजनों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दें।

सोशल मीडिया स्टेटस के लिए 15 खास कैप्शन-

1. जहां गणपति बप्पा का नाम होता है,

वहां हर काम शुभ होता है।

2. बप्पा का हाथ सिर पर रहे,

हर मुश्किल पल में साथ रहे।

3. गणपति बप्पा मोरया,

हर घर में खुशियां होया।

4. मन में श्रद्धा, दिल में विश्वास,

बप्पा करेंगे हर इच्छा पूरी खास।

5. बप्पा आए हैं खुशियां लेकर,

दूर करेंगे हर गम मिलकर।

6. जिस घर में बप्पा का वास,

वहां खुशियों की होती बरसात।

7. गणपति के चरणों में झुका है सिर,

बप्पा रखें खुशहाल हर पल-हर पहर।

8. बप्पा की भक्ति में जो खो जाए,

उसके जीवन में खुशियां भर जाएं।

9. हर शुरुआत बप्पा के नाम,

फिर सफल होंगे सारे काम।

10. गणपति बप्पा का आशीर्वाद मिले,

जीवन में खुशियों के फूल खिले।

11. बप्पा की कृपा बनी रहे,

हर चेहरे पर मुस्कान सजी रहे।

12. दिल में बप्पा, जुबां पर नाम,

मंगलमय हो हर एक काम।

13. बप्पा की भक्ति सबसे प्यारी,

इनकी कृपा से दुनिया हमारी।

14. संकट हरने वाले हैं गणपति,

हर दिल की सुनते हैं बप्पा की शक्ति।

15. गणपति बप्पा का नाम लेते रहो,

हर मुश्किल में मुस्कुराते रहो।

16. बप्पा के दर पर जो झुकता है सिर,

उसकी हर मुराद पूरी होती है फिर।

17. गणपति की भक्ति दिल में सजाए रखना,

बप्पा का आशीर्वाद सदा बनाए रखना।

18. बप्पा की कृपा से हर दिन खास हो,

जीवन में खुशियों का एहसास हो।

19. गणपति के नाम से हर शुरुआत हो,

हर कदम पर बप्पा का साथ हो।

20. बप्पा के चरणों में सुकून मिलता है,

इनकी भक्ति से हर गम मिटता है।

21. बप्पा की महिमा सबसे निराली है,

इनकी कृपा से हर मुश्किल टलने वाली है।

22. दिल में विश्वास और होंठों पर बप्पा का नाम,

फिर क्यों न सफल हो हर एक काम।

23. बप्पा की भक्ति में दिल को रम जाने दो,

इनकी कृपा से जीवन को संवर जाने दो।

24. जहां गूंजे गणपति बप्पा मोरया का नाम,

वहां खुशियों से भर जाए हर धाम।

25. बप्पा का आशीर्वाद यूं ही मिलता रहे,

जीवन में खुशियों का दीप जलता रहे।

26. हर चिंता बप्पा के चरणों में छोड़ दो,

अपना रिश्ता इनके प्रेम से जोड़ लो।

27. गणपति बप्पा का साथ मिल जाए,

तो हर मुश्किल आसान हो जाए।

28. बप्पा की कृपा का हाथ सिर पर रहे,

हर पल जीवन में खुशियों का रंग भरे।

29. बप्पा आए हैं तो खुशियां भी आएंगी,

हर अधूरी उम्मीद पूरी हो जाएगी।

30. गणपति बप्पा से बस इतनी सी दुआ है,

हर घर में सुख, शांति और खुशियों की हवा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN