Source :- LIVE HINDUSTAN
स्ट्रेस दूर कर खिलखिलाकर हंसना चाहते हैं, तो हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो कर हंसेंगे और दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।
दिनभर की भागदौड़ और टेंशन के बीच अगर थोड़ा हंसना चाहते हैं, तो ये मजेदार चुटकुले आपका मूड झट से फ्रेश कर देंगे। हम आपके लिए 25 धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो सारी टेंशन भुलाकर आपको हंसा देंगे। चलिए पति-पत्नी और टीचर स्टूडेंट की नोक-झोंक पढ़ते हैं।
1. पत्नी- सुनो जी, तुम चुकंदर खाया करो.
पति- पर क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है.
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी High Quality का पीना है।
2. डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए.
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
3. पत्नी- तुम मुझे समझते ही नहीं।
पति- कोशिश तो करता हूं, लेकिन तुम हर दिन नया सवाल लेकर आती हो।
4. पति- तुम्हारी मुस्कान बहुत प्यारी है।
पत्नी- सच?
पति- हां, खासकर जब मैं गलती करने के बाद बच जाता हूं।
5. पति- शादी के बाद जिंदगी कैसी लग रही है?
दोस्त- बिल्कुल Wi-Fi जैसी।
पति- मतलब?
दोस्त- कनेक्शन मजबूत है, लेकिन पासवर्ड पत्नी के पास है।
6. पत्नी- तुम्हें मुझमें क्या अच्छा लगता है?
पति- तुम्हारा गुस्सा।
पत्नी- वो क्यों?
पति- क्योंकि उसके बाद तुम्हारी चुप्पी बहुत अच्छी लगती है।
7. टीचर: लड़कियों का पीछा नहीं करोगे!
बच्चे: नहीं करेंगे
टीचर: लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे!
बच्चे: नहीं करेंगे
टीचर: वतन के लिए जान दे दोगे!
दे देंगे, फिर ऐसी जिंदगी को जी कर करेंगे भी क्या
8. टीचर: सब अपनी कॉपी निकाल कर रखो सबकी डायरी में खुद होमवर्क लिखूंगी।
बच्चे: ठीक है मैडम जी।
टीचर चेलाराम से: आज तो तुमने काम किया नहीं? अगर कल काम नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगी।
चेलाराम: मैडम पर मैं तो मुर्गा नहीं खाता, आप मटर पनीर बना लेना
9. पप्पू: मैंने साबुन से अपनी शर्ट धोई और वह छोटी हो गई है।
नटखट पिंटू: तुम भी उसी साबुन से नहा लो, फिर वह शर्ट तुम्हें फिट हो जाएगी!
10. चिंटू और मिंटू सवाल-जवाब कर रहे थे
चिंटू: यार, ये डॉक्टर लोग ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों करते हैं?
मिंटू: सिंपल है भाई, अगर मरीज लोग ऑपरेशन करना सीख गए तो डॉक्टरों की वाट लग जाएगी
11. टीचर: एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें 1 घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी…
बच्चा: एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी
बच्चे की बात सुन टीचर बेहोश
12. पिता: बेटा बचत करना सीखो, बचत से भविष्य सुरक्षित रहता है।
पप्पू: तभी तो पापा, मैं इस बार फेल हो गया ताकि आपको किताबें न खरीदनी पड़े।
13. नटखट पिंटू: अगर नदी में नींबू का पेड़ है तो तुम उससे नींबू कैसे तोड़ोगे?
चिड़िया बनके।
पप्पू: तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
नटखट पिंटू: वही जिसने नदी में नींबू का पेड़ लगाया है!
14. आपकी कमजोरी का इलाज मिल गया है,
बस रोज ‘हंसी’ की खुराक लें।
मरीज: डॉक्टर साहब, वो पड़ोस वाली हंसी तो मान ही नहीं रही!
15. टीचर: सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट: फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।
16. पप्पू ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा: “तुम बिलकुल चाँद जैसी हो…
क्योंकि तुममें भी दाग है और तुम भी मुझसे कोसों दूर हो!
17. मोनू – पेड़ पर क्या कर रहे हो?
चेलाराम : जामुन खा रहा हूं।
मोनू : यह तो आम का पेड़ है।
चेलाराम : तो क्या हुआ, जामुन घर से लाया हूँ।
18. डॉक्टर: मैं आपको गारंटी देता हूं, ऑपरेशन के बाद आप घर चलकर जाओगे।
पप्पू: मतलब मेरे पास रिक्शा करने के भी पैसे नहीं बचेंगे
19. टीटी ने पिंटू को प्लेटफॉर्म पर रोक लिया.
टीटी ने कहा- जल्दी टिकट दिखाओ
पिंटू- अरे मैं तो ट्रेन में आया ही नहीं
टीटी- क्या सबूत है तुम्हारे पास?
पिंटू- अरे टीटी साहब, सबूत यही है कि मेरे पास टिकट ही नहीं
20. शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी…
फ्रिज खोलते हुए सास: बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू: जी, बुक में लिखा है कि इन चीजों को मिलाकर 1 घंटा फ्रिज में रखें
21. वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
महिला- मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
महिला- मेरा नाम रंजना है!महिला के इस बयान के बाद पूरा कोर्ट खामोश हो गया
22. संता ने बंता से पूछा: तुम्हारी बेटी की सगाई 2 साल पहले हुई थी,
शादी क्यों नहीं की अब तक?
बंता ने कहा: यह सब लड़के की वजह से है। लडका एक वकील है, तो जैसे ही शादी की तारीख पास आती है,
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है।
23. साइकल से संता ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला: आप बहुत लकी हो।
घायल व्यक्ति: ओए, एक तो मुझे टक्कर मारी और ऊपर से कह रहा है कि मैं लकी हूं, कैसे?
संता: आज मेरी छुट्टी है, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
24. बंता: तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा): मैं 6 केले खा सकता हूं।
बंता ने हंसते हुए जवाब दिया: गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
25. डॉक्टर: कल रात को क्या खाया था?
लड़की: बर्गर, पिज्जा और कोक!
डॉक्टर: देखो ये फेसबुक नहीं है, सच बताओ
लड़की: जी… बासी रोटी और टिंडे की सब्जी!
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




