Home LIFESTYLE NEWS HINDI गमले में लगेगा तीखी हरी मिर्च का घना पौधा, बस सीखें लगाने...

गमले में लगेगा तीखी हरी मिर्च का घना पौधा, बस सीखें लगाने का सही तरीका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपको ताजा सब्जियों को घर पर उगाना पसंद है तो आप घर पर तीखी हरी मिर्च को आसानी से उगा सकते हैं। यहां सीखिए गमले में हरी मिर्च का घना पौधा लगाने का सही तरीका। 

अगर रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियां बाजार से लाने की जगह घर पर ही उग जाएं तो और जब आपको जरूरत हो तब आप इन्हें फ्रेश तोड़ लें तो इससे अच्छा क्या ही हो सकता है। टमाटर, धनिया और हरी मिर्च ऐसी सब्जियां हैं जिनका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। जब भी मार्केट से सब्जियां खरीदने की बात होती है तब इन सब्जियों का नाम टॉप पर होता है। ये तीनों ही सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें आसानी से घर पर उगाया जा सकता है। यहां हम घर पर हरी मिर्च उगाने का तरीका बता रहे हैं। हरी मिर्च को आप घर पर मिट्टी के गमले में आसानी से लगा सकते है। अच्छी बात यह है कि जब आप पौधे को सही तरह से लगाएंगे तो ये बहुत जल्दी आपको फल भी दे सकता है। यहां सीखिए अपने किचन गार्डन में हरी मिर्च का पौधा किस तरह से लगाया जाए।

मिर्च का पौधै लगाने के आसान स्टेप्स

1) सही बीज का चुनाव- पौधा लगाने के लिए सही बीज का चुनाव करना बहुत जरूरी है। इसे लगाने से पहले आपको ये तय करना होगा की आप कौन सी मिर्च का पौधा लगाना चाहते हैं। हर मिर्च की तरह की वैयारटी आती हैं जब आप मार्केट से बीज लेकर आएं तो हमेशा चेक करें कि आप किस बीज को लगा रहे हैं। लेकिन आप घर पर रखी मिर्च से पौधा लगाना चाहते हैं तो उस मिर्च को चुनें जो फ्रिज में या सब्जी की टोकरी में रखे-रखे लाल हो गई है। इस लाल हो चुकी मिर्च का बीज निकालें और फिर इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। जब ये पानी में भीग जाएगी तो इसे छन्नी की मदद से छान लें। इसे छानकर एक टिशू पेपर पर रखें ताकी सारा एक्सट्रा पानी सूख जाए।

2) गमले को चुनें– पौधा लगाने के लिए मार्केट में आजकल कई तरह के गमले मिल जाते हैं। पौधा लगाने के लिए ट्रेडिशनली मिट्टी के गमलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप सहूलियत के मुताबिक सीमेंट या फिर प्लास्टिक के गमले को चुन सकते हैं। इसके साइज को आप अपनी बालकनी के स्पेस के मुताबिक चुनें।

3) सही तरह से भरे मिट्टी और खाद- हरी मिर्च के पौधे के लिए उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसके लिए गमले में आधी मिट्टी, गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट और कोकोपीट या रेत मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार करें। मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए पानी डालें एक बात का ध्यान रखें कि गमले में पानी भरना नहीं चाहिए। अगर ऐसा होगा तो पौधा कभी बढ़ेगा नहीं बल्कि सड़ने लगेगा।

4) बीज लगाएं- गमले में बीज लगाने के लिए ऊपर से लंबाई में लाइन बनाते हुए एक गड्ढा करें। फिर इस गड्ढे में हरी मिर्च के बीज लगाएं। अच्छी से बीज डालने के बाद बीज को मिट्टी से ढक दें। फिर इसमें पर स्प्रे बोतल से पानी डालें। अब इसे ऐसी जगह पर रख दें जहां अच्छी धूप आती हो।

5) केयर टिप्स- हरी मिर्च के पौधे को अच्छी तरह से बड़ा और घना करने के लिए रोजाना 5-6 घंटे की धूप दिखाएं। इसके अलावा मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। अगर आप ज्यादा पानी देंगे तो पौधे के फूल झड़ने लगते हैं। समय-समय पर पौधे को ऊपर से काटते रहें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN