Home - Samsung Watch यूजर्स के लिए बड़ी खबर! इन 2 वॉच को अब...

Samsung Watch यूजर्स के लिए बड़ी खबर! इन 2 वॉच को अब नहीं मिलेगा कोई नया अपडेट, चेक करें कहीं आपकी वॉच तो नहीं

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic के लिए सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट खत्म कर दिया है। अगस्त 2026 का सिक्योरिटी पैच इन दोनों स्मार्टवॉच के लिए आखिरी अपडेट था।

अगर आप Samsung Galaxy Watch 4 या Galaxy Watch 4 Classic इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। Samsung ने इन दोनों स्मार्टवॉच के लिए सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट खत्म कर दिया है। यानी अब इन दोनों मॉडल्स में नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। Samsung के सितंबर 2026 के सिक्योरिटी अपडेट में Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic को शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2026 का सिक्योरिटी अपडेट इन दोनों घड़ियों के लिए आखिरी पैच था।

Galaxy Watch 4 सीरीज Samsung के लिए काफी खास रही है, क्योंकि ये कंपनी की उन शुरुआती स्मार्टवॉच में शामिल थीं जो Wear OS पर आई थीं। Samsung ने इन डिवाइस को चार बड़े Wear OS अपडेट देने का वादा किया था और कंपनी ने इसे पूरा भी किया। Watch 4 सीरीज ने Wear OS 3.5 से शुरुआत की और आखिर में Wear OS 6 तक पहुंची। हालांकि, अपडेट बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी वॉच अचानक काम करना बंद कर देगी।

Samsung Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic का अपडेट सपोर्ट खत्म

Samsung ने Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic के लिए अब सॉफ्टवेयर अपडेट बंद कर दिए हैं। सितंबर 2026 के सिक्योरिटी अपडेट में दोनों मॉडल दिखाई नहीं दिए, जबकि इससे पहले अगस्त 2026 में इन्हें सिक्योरिटी पैच मिला था। इसी वजह से अगस्त वाला अपडेट इन दोनों स्मार्टवॉच के लिए आखिरी माना जा रहा है। दोनों मॉडल 2021 में लॉन्च हुए थे और अब करीब पांच साल पुराने हो चुके हैं।

Samsung Galaxy Watch 4 यूजर्स को अब क्या करना चाहिए?

अगर आपकी Galaxy Watch 4 या Watch 4 Classic अभी ठीक चल रही है तो आपको तुरंत घबराकर उसे बदलने की जरूरत नहीं है। आप इसे सामान्य कामों के लिए इस्तेमाल करते रह सकते हैं। लेकिन अगर आप स्मार्टवॉच को कई और साल इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो अब नए मॉडल पर जाने के बारे में सोचना सही समय हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह ज्यादा जरूरी है जो स्मार्टवॉच में बैंकिंग, हेल्थ, पेमेंट या दूसरी संवेदनशील सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

वॉच में अपडेट कैसे चेक करें?

अगर आपके पास Galaxy Watch 4 है और आप यह देखना चाहते हैं कि आखिरी अपडेट इंस्टॉल है या नहीं, तो फोन में Galaxy Wearable ऐप खोलें। इसके बाद Watch Settings > Watch Software Update > Download and Install पर जाकर अपडेट चेक किया जा सकता है। Samsung के सपोर्ट पेज के मुताबिक वॉच से सीधे भी Settings > Software Update > Download and Install के जरिए अपडेट चेक किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN