Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान की पोस्ट से कनफ्यूज हुए फैंस, गणपति दर्शन के बाद...

सलमान खान की पोस्ट से कनफ्यूज हुए फैंस, गणपति दर्शन के बाद शेयर किया ये वीडियो

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/SKhan_1789456434415_98bn_1789456439070_s5Li_d8fe0481-d1aa-4aa5-bc2d-8fd83e60c12f_zoh0.jpg

सलमान खान को गणपति दर्शन के वक्त सुपर कूल अवतार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन फिर दबंग खान ने इंस्टा पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।

सुपरस्टार सलमान खान की हालिया इंस्टा स्टोरी ने फैंस को थोड़ा सोच में डाल दिया। बॉलीवुड के भाईजान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने छोटे भाई सोहेल खान के घर पर पहुंचे थे। सलमान खान के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। क्योंकि वह सिर पर बैंडाना बांधे और हल्के नीले रंग के कुर्ते में काफी कूल अवतार में नजर आ रहे थे। सलमान खान के उस लुक ने फैंस को उनके वॉन्टेड वाले अवतार की याद दिला दी। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो पोस्ट की, उसने उनके चाहने वालों को थोड़ा कनफ्यूज कर दिया और सोच में डाल दिया।

“जब थोड़ा मिला तब खुश था…”

सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में खुशी, इच्छाओं और इंसान की बढ़ती उम्मीदों के बारे में बात की थी। बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक रील शेयर की थी जिसमें लिखा था, “जब थोड़ा मिला तब खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?” सलमान खान के इस इंस्टा रील को शेयर करने को लोग उनकी पर्सनल लाइफ के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इंस्टा स्टोरी पर सलमान खान के इस रील को शेयर करने के साथ ही गॉसिप्स का सिलसिला शुरू हो गया।

क्या कहना चाह रहे हैं सलमान खान?

क्योंकि सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस रील को शेयर करते हुए खुद कोई कैप्शन नहीं लिखा है, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। क्या यह उनकी निजी जिंदगी के किसी अनुभव से निकली बात है या फिर वह सिर्फ एक दार्शनिक विचार दुनिया के सामने रखना चाह रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके यह रील शेयर करने के अपने-अपने मतलब निकालने शुरू कर दिए हैं। कोई जहां उनके करियर से जोड़कर इसे देख रहा है तो कोई इसका कनेक्शन उनकी पर्सनल लाइफ से निकाल रहा है।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे सलमान?

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अभी टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ होस्ट कर रहे हैं। शो का यह 20वां सीजन है, और इस बार इसमें काफी चीजें बदली गई हैं। बात बड़े पर्दे की करें तो सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ पिछले काफी वक्त से ठंडे बस्ते में है। फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था और इसका एक गाना भी आया था, लेकिन उसके बाद फिल्म के बारे में कोई बात नहीं हुई और इसके अपडेट भी आने बंद हो गए। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN