Home LIFESTYLE NEWS HINDI मोबाइल से प्रोफेशनल जैसी फोटो खींचने के लिए अपनाएं ये 7 आसान...

मोबाइल से प्रोफेशनल जैसी फोटो खींचने के लिए अपनाएं ये 7 आसान ट्रिक्स, हर शॉट लगेगा परफेक्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपके पास अच्छा स्मार्टफोन है और फोटो क्लिक करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो आपको काफी हद तक प्रोफेशनल कैमरे जैसे फोटो शॉट मिल सकते हैं। चलिए आपको परफेक्ट फोटो के लिए कुछ टिप्स देते हैं।

पहले परफेक्ट फोटो खींचने के लिए कैमरे की जरूरत होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर आपके पास अच्छा मोबाइल है, तो आप बिल्कुल प्रोफेशनल जैसी तस्वीरें खींच सकते हैं। बस फोटो क्लिक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और आपको कैमरे की कुछ सेटिंग्स भी बदलनी होंगी। आप मोबाइल के कैमरे कैसे प्रो की तरफ फोटो खींच सकते हैं, इसके लिए हम आपको 7 सिंपल ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इसमें अच्छी लाइटिंग से लेकर सही एंगल और कैमरा सेटिंग तक सबकुछ शामिल होगा।

परफेक्ट फोटो खींचने के लिए 7 जरूरी बातें

1. कैमरे का लेंस करें साफ

कहने को यह काफी छोटी बात लग रही है लेकिन अक्सर मोबाइल कैमरे का लेंस गंदा होता है। गंदगी-धूल के कारण फोटो भी ब्लर या अजीब क्लिक होती है। इसलिए फोटो लेने से पहले लेंस को मुलायम कपड़े से साफ कर लें।

2. अच्छी लाइटिंग है जरूरी

ऐसा भी नहीं है कि आप कैमरे की सेटिंग में सुधार कर लें और अंधेरी जगह पर फोटो क्लिक करें। अच्छी फोटो के पीछे लाइटिंग का खास रोल होता है। कोशिश करें कि जिस चीज या व्यक्ति की फोटो ले रहे हैं, उस पर अच्छी रोशनी पड़ रही हो। दिन के समय खिड़की के पास या नेचुरल लाइट में फोटो लेना बेहतर होता है। बहुत तेज धूप में सीधे सूरज की तरफ से फोटो लेने के बजाय फैली हुई रोशनी का इस्तेमाल करें।

3. कैमरा में ग्रिड लाइन वाली सेटिंग

फोन की कैमरा सेटिंग में जाकर Grid Lines को ऑन कर लें। इससे फोटो का फ्रेम सीधा रखने और सब्जेक्ट को सही जगह रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप Rule of Thirds का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी फोटो के मुख्य सब्जेक्ट को बिल्कुल बीच में रखने के बजाय ग्रिड की लाइनों या उनके मिलने वाली जगह के आसपास रखें।

4. Portrait Mode का सही इस्तेमाल करें

अगर आपके फोन में Portrait Mode है, तो इसका इस्तेमाल व्यक्ति या किसी खास ऑब्जेक्ट की फोटो के लिए कर सकते हैं। इससे बैकग्राउंड थोड़ा ब्लर हो जाता है और मुख्य सब्जेक्ट ज्यादा उभरकर दिखाई देता है। इससे आपको कैंडिड या कैजुअल फोटो का परफेक्ट शॉट मिलेगा।

5. कैमरे का सही रेशियो सेट करें

कैमरा सेटिंग से ही आप फोटो का सही रेशियो भी चुन सकते हैं, ऐसा करने से सोशल मीडिया पोस्ट के हिसाब से भी आपको सही शॉट मिलेगा। आम फोटो के लिए फोन का डिफॉल्ट रेशियो इस्तेमाल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए जरूरत के हिसाब से 4:5 या 9:16 जैसे रेशियो चुने जा सकते हैं।

6. एक्सपोजर और फोकस को लॉक करें

स्क्रीन पर सब्जेक्ट पर टैप करके फोकस सेट करें। कई फोन में टैप करके होल्ड करने से AE/AF Lock भी किया जा सकता है, जिससे फोटो लेते समय एक्सपोजर और फोकस बार-बार बदलने से बच सकते हैं। जब आपका फोकस सेट होगा, तब आपको सटीक शॉट लेने में आसानी होगी।

7. अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक करें

अक्सर लोग एक ही जगह पर खड़े होकर फोटो खींचते हैं और खिंचवाते हैं, ऐसा न करें। एक ही जगह से फोटो लेने के बजाय अलग-अलग एंगल ट्राई करें। किसी व्यक्ति की फोटो के लिए कैमरा थोड़ा ऊपर, नीचे या आंखों के लेवल पर रखकर देखें। ऐसा करने से लाइटिंग के साथ शॉट भी अच्छा मिल सकता है। खाने, पौधे या किसी प्रोडक्ट की फोटो लेते समय ऊपर से ली गई तस्वीर काफी अच्छी आती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN