Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/Aamir_Khan_Sonali_1789462654590_CmrB_1789462658313_Kho6_42088e7c-6e18-4ee5-8a2d-f7e38ceda696_SsWu.jpgSonali Kulkarni and Aamir Khan: सोनाली कुलकर्णी ने एक बातचीत में आमिर खान के बारे में जो कहा, उसका अलग ही मतलब निकालकर बता दिया गया। जानिए क्या था यह पूरा मामला?
सोनाली ने जहां आमिर खान की तारीफ की थी, वहीं उस बयान को तोड़-मरोड़कर कुछ जगहों पर पेश कर दिया गया।
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का आमिर खान के बारे में दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की मां का किरदार निभा चुकीं सोनाली कुलकर्णी ने आमिर खान के बारे में कहा कि वह एक्सपेरिमेंट करने में माहिर हैं और जो उन्होंने किया है वह बहुत कम ही एक्टर कर पाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि लड़कियां मरी जा रही हैं उनसे शादी करने को। यह चर्चा शुरू कहां से हुई और क्यों सोनाली कुलकर्णी का बयान सुर्खियों में है, चलिए सब कुछ जानते हैं।
आमिर बने थे 3 बेटियों के बाप
बात शुरू हुई जब न्यूज18 के एक इवेंट में सोनाली से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एक्टर्स की तुलना में एक्ट्रेसेज को बहुत जल्दी बड़ी उम्र के रोल मिलने शुरू हो जाते हैं? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने सैफ अली खान और आमिर खान का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे अब एक्टर्स भी जल्दी ही लार्जर दैन लाइफ हीरो वाली इमेज छोड़ देते हैं। सोनाली ने आमिर खान के ‘दंगल’ में तीन बेटियों के पिता का किरदार निभाने की तारीफ की और फिर यह भी बताया कि चीजें अब बदल रही हैं।
बदल रहा है दर्शकों का नजरिया
सोनाली कुलकर्णी ने कहा, “एक वक्त था जब हम इस बारे में चर्चा किया करते थे कि कैसे एक्ट्रेसेज को शादी के बाद हीरोइन के रोल नहीं मिलते हैं। क्या आपको आज यह सब सुनने मिलता है? नहीं, क्योंकि मुझे लगता है कि ऑडियंस समझ गई है कि जैसे हीरो शादी करते हैं, वैसे ही हीरोइनें भी शादी कर सकती हैं। वो बच्चे पैदा कर सकती हैं और परिवार बढ़ा सकती हैं।” बात जब एक्टर्स के भी अब यंग उम्र में बड़ी उम्र के किरदार निभाने की बात आई तो सोनाली ने सैफ अली खान और आमिर खान का उदाहरण पेश किया।
आमिर एक्सपेरिमेंट करने में माहिर
सोनाली कुलकर्णी ने कहा, “आमिर खान तो प्रयोग करने की पराकाष्ठा हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी में हिम्मत है वह करने की जो उन्होंने दंगल में किया था। आमिर खान, जिसके पोस्टर लगते हैं, लड़कियां बेकरार हैं, मरी जा रही हैं शादी करने के लिए। वह खुद को बिना किसी प्रोस्थैटिक्स के पर्दे पर 3-4 लड़कियों का पिता के तौर पर पेश कर रहे हैं, उसके बाद वह मेरे हीरो हैं। वह बहुत बेखौफ होकर अपने साथ नए-नए प्रयोग करते रहते हैं।” सोनाली ने सैफ अली खान का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे वह उम्र बढ़ने के बावजूद एक युवा पिता के किरदार करने को राजी हो जाते हैं।
तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा बयान
सोशल मीडिया पर यह भी गॉसिप्स हैं कि सोनाली ने आमिर खान की शादी को लेकर तंज कसा है और कहा है कि कैसे उन्होंने इस उम्र में 3-3 शादियां कर ली हैं और लड़कियां उनसे शादी करने को मरी जा रही हैं। हालांकि तथ्यों की पड़ताल में यह जानकारी गलत पाई गई है। सोनाली ने असल में आमिर खान पर तंज कसने की बजाए उनकी तारीफ की थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




