Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान की ‘मातृभूमि’ क्यों नहीं हो पा रही है रिलीज? जानिए...

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ क्यों नहीं हो पा रही है रिलीज? जानिए कहां अटकी है बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/matrubhumi_1776255661156_1776255677589_1789462810444_MxVE_3bac37a3-3325-45aa-a093-8dead482a6e6_xv31.jpg

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हो सकती है। ताजा खबरों के मुताबिक अभी तक फिल्म को CBFC ने पास नहीं किया है। ये फिल्म अगले साल तक टल सकती है।

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का पिछले कुछ वक्त से इंतजार हो रहा है। हाल में खबर आई थी कि फिल्म CBFC स्क्रीनिंग के बाद जल्द रिलीज हो सकती है। लेकिन सलमान खान को स्क्रीन पर देखने के इंतजार में बैठे लोगों को झटका लगने वाला है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं हो रही है। उसकी बड़ी वजह फिल्म का चीन से कनेक्शन बताया जा रहा है। ये भी खबरें सामने आई हैं कि फिल्मCBFC ने नहीं देखी है।

इसलिए रिलीज नहीं हो पा रही सलमान खान की मातृभूमि

बॉलीवुड हंगामा को उनके सूत्र ने सलमान खान की फिल्म मातृभूमि से जुड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘ काश ये सभी रिपोर्ट सच होती। लेकिन भारी दिल के साथ कहरना पड़ रहा है कि CBFC स्क्रीनिंग से जुड़ी कोई अपडेट नहीं है। ये फिल्म चीन के साथ कनेक्शन की वजह से अटकी पड़ी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया, ‘मेकर्स अपनी हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं ताकि इसका कोई समाधान निकाला जा सके। सरकार के साथ भी बातचीत जारी है। जब कोई समाधान मिल जाएगा तो CBFC इस फिल्म को पास कर देगा, इसके बाद मातृभूमि थिएटर में रिलीज की जा सकेगी। ये कुछ दिनों में हो सकता है, कुछ हफ्तों में या इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। लेकिन अभी मातृभूमि को लेकर वही स्टेटस है जो पहले था।’

सलमान की फिल्म का एलान

बता दें, पिछले साल 2025 आई फिल्म सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान ने मातृभूमि का एलान किया था। फिल्म को अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान वैली पर बेस्ड होगी जिसका चीन से कनेक्शन है। इसी वजह से पहले फिल्म का नाम बदला गया और अब रिलीज अटकी हुई है।

क्या 2027 में रिलीज होगी मातृभूमि?

हाल में खबर सामने आई थी कि फिल्म की रिलीज अगले साल जुलाई 2027 तक टल सकती है।। लेकिन बाद में एक नए पोस्टर के साथ ये जानकारी सामने आई कि फिल्म इसी साल यानी 2026 में दस्तक देगी। हालांकि, इस साल खाली स्लॉट नहीं है। हर हफ्ते में कोई न कोई बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है। किसी भी फिल्म को परफॉर्म करने के लिए कम से कम दो हफ्तों का समय चाहिए। ऐसा हो सकता है कि सलमान खान की मातृभूमि अगले साल 2027 तक टल जाए।

बिग बॉस 20 की शूटिंग में बस्ट सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में उन्होंने प्रीमियर एपिसोड के बाद पहला वीकेंड का वार एपिसोड शूट किया है। उन्हें हफ्ते में एक ही दिन बिग बॉस की शूटिंग के लिए देना होता है। बचे हुए दिनों में एक्टर अपनी अगली फिल्म SVC 63 की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक बड़े बजट की फिल्म है जिसके एक्शन सीक्वेंस का एक सेट मुंबई में लगाया गया है।

सलमान की फिल्म SVC 63 रिलीज डिटेल

एक्टर इन दिनों नए लुक के साथ अपना एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। उनके साथ एक्टर राहुल देव, नयनतारा और फिल्म के अन्य लोग भी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम मोंस्टर है और मेकर्स जल्द इसका एलान करने वाले हैं। ताजा खबरों में बताया ज्ञाता कि फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा जिसके साथ फिल्म के नाम का एलान होगा। इस फिल्म को वामशी पेडीपल्ली ने डायरेक्ट किया है और दिल राजू इसके प्रोड्यूसर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। सलमान को नए अवतार में देखने का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN