Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/jt_1789470863873_QG0N_1789470884468_t2xV_91dee838-7d27-44ae-9fe0-0677a844045b_1Nsu.jpgआज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो पहले कभी कॉरप्रेट जॉब करते थे, लेकिन आज वह स्टार हैं खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म के।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड या गॉडफादर होने के बावजूद अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो कभी आईआईटियन थे, लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहा और आज वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के जादूगर हैं। बताते हैं आपको आखिर कौन हैं वो एक्टर।
कौन बना आईआईटियन से एक्टर
जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वो हैं जीतू भैया से पॉपुलर जितेंद्र। जितेंद्र राजस्थान के एक छोटे सहर से थे और वह पढ़ाई में काफी अच्छे थे। उन्होंने फिर कोटा से आईआईटी कोचिंग की। वैसे तो जितेंद्र स्कूल के दिनों में प्लेज वगैरह करते थे, लेकिन थिएटर को लेकर वह तब ज्यादा सीरियस हुआ जब वह आईआईटी खरगपुर में थे। वह उस दौरान थिएटर में बहुत एक्टिव थे।
कैसे आया करियर में टर्निंग पॉइंट
आईआईटी के दौरान ही जितेंद्र की मुलाकात बिस्वपति सरकार से हुई जो अब द वायरल फीवर (TVF) के एग्जिक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और राइटर हैं। बिस्वपति ने जितेंद्र के टैलेंट को पहचाना और उन्हें टीवीएफ ज्वाइन करने को कहा। कॉलेज के बाद फिर जितेंद्र मुंबई शिफ्ट हो गए और टीवीएफ के साथ अपना शॉर्ट वीडियो बनाया।
वीडियो नहीं चलने पर छोड़ी एक्टिंग
हालांकि जितेंद्र को शुरुआत में टीवीएफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। वह वहां बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने लगे, लेकिन जब उनका दूसरा वीडियो नहीं चला तो उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया।
कॉरप्रेट जॉब पर नहीं लगा मन
इसके बाद जितेंद्र को बेंगलुरु में जॉब मिल गई और उन्होंने वहां 9 महीने काम किया क्योंकि उन्हें वो कॉरप्रेट जॉब पसंद नहीं आ रही थी। लेकिन फिर एक दिन जितेंद्र को बिस्वपति का कॉल आया और बताया कि उनका दूसरा वीडियो वायरल हो गया है। वो वीडियो मुन्ना जज्बाती वाला था।
इसके बाद जितेंद्र ने जॉब छोड़कर वापस एक्टिंग में करियर शुरू कर दिया। वह फिर टीवीएफ के कई वीडियोज में नजर आने लगे।
परमानेंट रूममेट्स से हुई बड़ी शुरुआत
इसके बाद जितेंद्र ने टीवीएफ के परमानेंट रूममेट्स में काम किया जो काफी हिट हुआ था। जितेंद्र का नाम इंटरनेट पर छाने लगा। इसके बाद आया जितेंद्र का शो कोटा फैक्ट्री जो यंगस्टर्स में तो छा गया। उनके जीतू भैया के किरदार ने तो सबका दिल जीत लिया। आज भी लोग उन्हें इस नाम से बुलाते हैं।
सचिव जी से हैं फेमस
2020 में जितेंद्र ने फिर पंचायत शो में सचिव जी के किरदार से सबका दिल जीता। इस शो को इतना पसंद किया गया कि इसके 4 सीजन आ चुके हैं और अब इसका 5वां सीजन आने वाला है।
जितेंद्र की बड़ी बॉलीवुड फिल्म
जितेंद्र के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह फिर शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आए आयुष्मान खुराना के साथ। इस फिल्म में दोनों एक्टर्स ने गे का किरदार निभाया था। इसके बाद जितेंद्र ने चमन बाजार, जादूगर और ड्राई डे फिल्म में काम किया।
मिर्जापुर में जितेंद्र ने विक्रांत को किया रिप्लेस
हाल ही में जितेंद्र फिल्म मिर्जापुर द मूवी में नजर आए। उन्होंने विक्रांत मैसी को रिप्लेस कर बबलू पंडित का किरदार निभाया है। फिल्म सुपरहिट है और इसने वर्ल्डवाइड अब तक 270 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




