Home - Jio का बड़ा धमाका! ₹399 के रिचार्ज पर 12 महीने का Canva...

Jio का बड़ा धमाका! ₹399 के रिचार्ज पर 12 महीने का Canva Pro फ्री, ऐसे मिलेगा फायदा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jio ने अपने यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है, जिसमें 399 रुपए के रिचार्ज पर पूरे 12 महीने Canva Pro फ्री मिल रहा है। इसके साथ प्रीमियम टेम्पलेट, AI टूल्स, फोटो एडिटिंग और डिजाइन से जुड़े कई फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अगर आप Jio सिम इस्तेमाल करते हैं और Canva पर फोटो, वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट या प्रेजेंटेशन बनाते हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। Reliance Jio ने Canva के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा Jio रिचार्ज प्लान के साथ Canva Pro या Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि 399 रुपए वाले Jio रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को Canva Pro मिलेगा। वहीं 349 रुपए वाले प्लान और 349 रुपए से ऊपर के कुछ 2GB रोजाना डेटा वाले प्लान पर Canva Pro Lite का फायदा दिया जाएगा। बता दें कि Canva की मौजूदा सालाना Pro कीमत करीब 4,000 रुपए तक हो सकती है।

₹399 वाले Jio प्लान पर मिलेगा Canva Pro

Jio और Canva की साझेदारी का सबसे बड़ा आकर्षण 399 रुपए वाला रिचार्ज प्लान है। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले योग्य यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। यानी अलग से Canva Pro का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। Canva की वेबसाइट पर Pro प्लान की कीमत फिलहाल 4,000 रुपए प्रति साल बताई गई है। ऐसे में Jio का ऑफर उन यूजर्स के लिए काफी काम का हो सकता है जो पहले से Canva का इस्तेमाल करते हैं। इसे MyJio ऐप में दिए गए ऑफर के जरिए क्लेम करना होगा।

₹349 वाले प्लान पर क्या मिलेगा?

अगर आप 399 रुपए की जगह Jio का 349 रुपए वाला प्लान इस्तेमाल करते हैं तो भी आपके लिए फायदा है। तो 349 रुपए वाले प्लान पर Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा 349 रुपए से ऊपर के कुछ योग्य 2GB प्रतिदिन वाले प्लान पर भी Pro Lite का फायदा दिया जाएगा। यानी Jio ने सिर्फ एक रिचार्ज प्लान को इस ऑफर से नहीं जोड़ा है। यूजर अपने इस्तेमाल और बजट के हिसाब से योग्य प्लान चुन सकता है।

Canva Pro में क्या मिलेगा?

Canva का इस्तेमाल सिर्फ फोटो में टेक्स्ट लगाने के लिए नहीं होता। इसमें हजारों तरह के डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। Pro प्लान में प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स और कई एडवांस डिजाइन टूल मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स फोटो का बैकग्राउंड हटाने, डिजाइन का साइज बदलने और Magic Eraser जैसे टूल इस्तेमाल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करने वालों के लिए Content Planner भी काफी उपयोगी हो सकता है। Canva Pro में AI से जुड़े कई फीचर्स भी मिलते हैं।

Canva Pro में 100GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा

इस ऑफर का एक और फायदा 100GB क्लाउड स्टोरेज है। Canva Pro में यूजर्स अपने डिजाइन और दूसरे क्रिएटिव काम ऑनलाइन सेव कर सकते हैं। इससे अलग-अलग डिवाइस पर काम करना आसान हो जाता है।

Canva Pro Lite में क्या अलग है?

अब सवाल आता है कि Canva Pro Lite और Canva Pro में क्या अंतर है। दोनों में प्रीमियम डिजाइन कंटेंट, टेम्पलेट और कई जरूरी एडिटिंग टूल मिलते हैं। Background Remover, Magic Resize और Magic Eraser जैसे फीचर्स दोनों प्लान में उपलब्ध हैं। लेकिन Pro Lite में 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।

ऑफर कैसे मिलेगा?

योग्य Jio यूजर्स इस ऑफर को MyJio ऐप के जरिए क्लेम कर सकते हैं। ऐप में संबंधित ऑफर पर टैप करके इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। यह ऑफर 16 सितंबर 2026 से योग्य रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए अलग-अलग चैनल पर उपलब्ध होगा। इसलिए अगर आप ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो रिचार्ज करने के बाद MyJio ऐप में Canva से जुड़ा ऑफर जरूर चेक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN