Home LIFESTYLE NEWS HINDI महिलाओं का अंडरवियर बीच से क्यों हो जाता है सफेद, क्या वाकई...

महिलाओं का अंडरवियर बीच से क्यों हो जाता है सफेद, क्या वाकई ये नॉर्मल है?

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महिलाओं की अंडरवियर के बीचों बीच अक्सर एक सफेद रंग का एक निशान बन जाता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा हमेशा क्यों होता है और क्या ये वाकई में नॉर्मल है? आइए इस आर्टिकल में समझते हैं।  

क्या आप भी अंडरवियर पर सफेद रंग का दाग लगने के बाद उसने पहनना छोड़ देती हैं या फिर उसे फेंक देती हैं? महिलाएं की पैंटी पर सफेद रंग का दाग लगना काफी कॉमन है और ऐसा होने पर इसे फेंक देना सही नहीं है। क्योंकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपकी पैंटी गंदी हो गई है। बल्कि यह एक कॉमन और स्वस्थ वजाइना का संकेत है। आजकल वजाइल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस बढ़ने लगी है। ऐसे में आपको ये समझना होगा कि अंडरवियर पर लगा सफेद रंग का निशान किसी बड़ी समस्या का संकेत नहीं है बल्कि ये वजाइनल डिस्चार्ज की वजह से है। वजाइनल डिस्चार्ज आपके शरीर से फ्लूइड और पुरानी कोशिकाओं को बाहर निकालने का एक हेल्दी तरीका है।

क्यों बदल जाता है अंडरवियर का रंग

दरअसल, पैंटी का रंग तब बदलता है जब वजाइनल डिस्चार्ज पैंटी के रंग के संपर्क में आता है और इस की वजह से अंडरवियर का रंग बदल जाता है। वजाइनल डिस्चार्ज का नेचर एसिडिक होता है और यह हमारी रंगीन पैंटी को ब्लीच कर देता है, जिससे रंग थोड़ा फीका पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक हेल्दी योनि का नैचुरल पीएच लेवल 3.8 और 5 के बीच होता है, जो एसिडिक होता है। कुछ हेल्थ कंडीशन्स आपके योनि के पीएच लेवल पर असर डाल सकती हैं। हालांकि, पीरियड्स शुरू होने से पहले और मेनोपॉज के बाद यह लेवल अलग-अलग हो सकता है।

वेजाइनल डिस्चार्ज के दागों से कैसे छुटकारा पाएं?

अगर आप इन दागों को लेकर परेशान हैं और इनसे छुटकारा पाने के तरीके ढूंढ रही हैं, तो कुछ तरीके मददगार साबित हो सकते हैं।

  1. हर बार पेशाब करने के बाद अपनी वजाइना वाली जगह को अच्छे से धोएं और टॉयलेट पेपर या फिर मुलायम टिश्यू से उस हिस्से को साफ करें।
  2. पैंटीलाइनर का इस्तेमाल करने से आप अपनी पैंटी को बीच से सफेद होने से बचा सकते हैं। ये काफी पतला होता है और इसे उन दिनों पर इस्तेमाल कर सकती हैं जब आपको सबसे ज्यादा डिस्चार्ज हो रहा है।
  3. अगर आप इन दागों से बचना चाहती हैं तो कॉटन अंडरवियर्स को पहनना शुरू करें। दूसरे कपड़े की पैंटी के मुताबिक कॉटन फैब्रिक पर लगे दाग को आसानी से साफ किया जा सकता है।
  4. अंडरवियर को धोने के बाद सीधे धूप में सुखाएं। सूरज की किरणें प्राकृतिक रूप से बचे हुए दागों को हल्का करती हैं और बैक्टीरिया को मारती हैं।

क्या वाकई ये नॉर्मल है?

वेजाइनल डिस्चार्ज होना कॉमन है और इसकी वजह से आपके अंडरवियर का रंग बदल सकता है।अगर अंडरवियर की रंगत बदल रही है तो समझ लें कि ये हेल्दी वेजाइना का साइन है और इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस ध्यान रखें कि डिस्चार्ज में कोई बदलाव ना हो। अगर डिस्चार्ज में अचानक अजीब गंध, जलन, खुजली जैसे बदलाव हो तो आपको इसके बारे में एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN