Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 15 करोड़ की अयोध्या प्रॉपर्टी में धर्मशाला बनाएंगे अमिताभ बच्चन, पिता के...

15 करोड़ की अयोध्या प्रॉपर्टी में धर्मशाला बनाएंगे अमिताभ बच्चन, पिता के लिए होगा समर्पित

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/bigb_1789490328475_Y7MF_1789490341385_7Zj5_e7363810-a069-4c1b-9f92-4480a87d278f_yHjr.jpg

अमिताभ बच्चन का अयोध्या में धर्मशाला बनाने का प्लान है और इसके पीछे की वजह उनके पिता दिवंगत हरिवंश राय बच्चन हैं। वह धर्मशाला को अपने पिता को समर्पित करना चाहते हैं।

अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीदी थी। अब खबर आ रही है कि वह उस प्रॉपर्टी में धर्मशाला बनाने वाले हैं। इतना ही नहीं वह इस धर्मशाला को अपने पिता डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण में बिल्डिंग के मैप की मंजूरी के लिए एक आवेदन जमा किया गया है।

दशरथ पथ पर ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के तहत लगभग 15 करोड़ रुपये में जमीन पर 20 से ज्यादा कमरों वाली धर्मशाला को बनाया जाएगा।

15 दिनों में ऑब्जेक्शन मांगा है

एडीए ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने लेआउट पर 15 दिनों के अंतर ऑब्जेक्शन्स मांगे हैं जिसके बाद इसे फॉर्मल अप्रूवल मिल जाएगा।

अक्टूबर में हो सकती है कंस्ट्रक्शन शुरू

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि क्लीयरेंस मिलने के बाद कंस्ट्रक्शन अक्टूबर में शुरू हो जाएगी।

अयोध्या डेवलेप्मेंट अथॉरिटी वाइस चेयरमैन अनुराग जैन ने कहा कि देश भर की जानी-मानी हस्तियां अयोध्या के विकास में योगदान दे रही है। अमिताभ बच्चन और यह मामला अभी आम जनता की आपत्तियों के लिए खुला है।

बिग बी के पिता के बारे में जानें

बिग बी के पिता डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन एक पॉपुलर हिंदी कवि और ट्रांसलेटर थे। उन्हें पद्व भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। वह सबसे ज्यादा पॉपुलर अपनी कविता मधुशाला से हुए थे। वहीं बिग बी की मां तेजी बच्चन सोशल एक्टिविस्ट और थिएटर परफॉर्मर थीं। बिग बी अपने पैरेंट्स को अक्सर याद करते हैं। वह अपने पिता की कई लाइन भी सोशल मीडिया पर लिखते हैं।

अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल वह शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। बिग बी को इस शो में काफी पसंद किया जाता है। वह ना सिर्फ कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते हैं बल्कि उनके साथ अपनी और उनकी लाइफ के मजेदार किस्से शेयर करते हैं।

कल्कि 2898 एडी में आएंगे नजर

बिग बी की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वेट्टैयन में नजर आए थे। इस फिल्म में बिग बी के साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब बिग बी फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी के साथ प्रभास, कमल हासन लीड रोल में होंगे।

इसके अलावा बिग बी सेक्शन 84 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी के साथ अभिषेक बनर्जी और निमृत कौर लीड रोल में होंगे। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN