Source :- LIVE HINDUSTAN
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज से पेमेंट ऐप्स कंपनियां मालामाल होने वाली हैं। बैंकों को भी फायदा होगा और पेटीएम तथा पाइन लैब्स के शेयर होल्डर्स भी मुनाफे में रहेंगे। ऐसे हम नहीं कह रहे बल्कि ये ब्रोक्रेज फर्मो का अनुमान है। ब्रोक्रेज फर्म बर्नस्टीन के मुताबिक इस पूल से बैंकों को करीब 14,000 करोड़ रुपये, पेमेंट ऐप्स को करीब 7,000 करोड़ रुपये और नेटवर्क को करीब 1,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
दूसरी ओर एमके ग्लोबल रिसर्च ने कहा कि इस कदम का फायदा पेटीएम और पाइन लैब्स को मिलेगा। उसने पेटीएम का टार्गेट प्राइस 2,400 रुपये और Pine Labs का 230 रुपये कर दिया है। दोनों स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह बरकरार रखा गया है।
ब्रोकरेज के मुताबिक UPI एक्वायरिंग अब कमर्शियल रेवेन्यू मॉडल बन गया है, जो कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से हर साल और वैल्यू के साथ बढ़ेगा। पहले यह सालाना सब्सिडी पर निर्भर था। इससे पेमेंट बिजनेस आत्मनिर्भर होगा। एमके के अनुमान में Paytm को वित्तवर्ष 2028 में UPI MDR से 1,120 करोड़ रुपये और पाइन लैब्स को 155 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है।
Paytm पर ब्रोकरेज की राय
जेएम फाइनेंशियल ने भी Paytm पर Buy कॉल बनाए रखी और टार्गेट प्राइस 2,150 रुपये किया, जो पिछले बंद भाव से 24% से ज्यादा ऊपर है। नए शुल्क से वित्तवर्ष 27 में 2.1 अरब रुपये और वित्तवर्ष 28 में 4.7 अरब रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू मिल सकता है। JM के मुताबिक MDR ने UPI की जीरो-रेवेन्यू GMV को कमाई लायक बना दिया है, जिसका लगभग पूरा फायदा EBITDA में दिखेगा। इससे UPI मॉनेटाइजेशन पर लंबे समय से चल रहा नियामकीय ओवरहैंग भी खत्म होगा।
जेफरीज ने पेटीएम का टार्गेट प्राइस 1,600 से बढ़ाकर 2,100 रुपये किया
जेफरीज ने पेटीएम का टार्गेट प्राइस 1,600 से बढ़ाकर 2,100 रुपये किया और Buy रेटिंग बनाए रखी। ब्रोकरेज ने कहा कि Paytm अपने ग्राहक आधार से कमाई करने में आगे है और अब MDR नियम बदलने से माहौल अनुकूल होगा। Paytm के 4.9 करोड़ मर्चेंट और लोन ओरिजिनेशन मॉडल से वित्त वर्ष 2026-29 के बीच 25% रेवेन्यू CAGR आ सकती है, जिससे EBITDA और मुनाफा तेजी से बढ़ेगा।
क्रेडिट ऑन UPI, क्लाउड AI इन्फरेंस मॉडल, वेल्थ ऑफरिंग और विदेशी बाजारों में कदम से ग्रोथ बढ़ सकती है। जेफरीज ने वित्तवर्ष 2028-29 के अनुमान 20-25% बढ़ाए हैं, जिसमें UPI पर 25 बीपीएस प्वांट MDR माना गया है।
पेटीएम पर फिदा बर्नस्टीन
बर्नस्टीन ने Paytm को टॉप पिक बताया। मर्चेंट लेंडिंग ग्रोथ, ऑपरेटिंग लीवरेज और UPI पर MDR की संभावना को अहम माना। बर्नस्टीन का टार्गेट प्राइस 2,200 रुपये है और वित्तवर्ष 2029 तक EPS 78 रुपये पहुंचने की उम्मीद है। MDR के असर को हटाकर भी FY29 EPS अनुमान 54 रुपये है, जो बाजार के 46 रुपये के अनुमान से ज्यादा है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




