Home rss sports hindi एशियन गेम्स में भारत लेगा 36 खेलों में हिस्सा, इन एथलीटों से...

एशियन गेम्स में भारत लेगा 36 खेलों में हिस्सा, इन एथलीटों से पदक की उम्मीद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी अपना दबदबा दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बार खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा। भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा और भारत 100 से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद के साथ उतरेगा।

एशियन गेम्स 2026 का आगाज जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से होगा। 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेल में भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा। हालांकि कुछ इवेंट आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही शुरू हो जाएंगे, जिसमें क्रिकेट और फुटबॉल शामिल है। भारतीय एथलीट एशियाई खेल 2026 में सिर्फ पदक जीतने के इरादे से नहीं उतरने वाले हैं बल्कि लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन कोटा हासिल करने की भी कोशिश करेंगे। जापान तीसरी बार एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में आयोजन हुआ है। 2026 का संस्करण नागोया और आइची प्रान्त के अन्य शहरों में होगा। उद्घाटन और समापन समारोह पलोमा मिजुहो स्टेडियम में होंगे। एशियाई खेल 2026 में 43 खेलों में कुल 45 देश और क्षेत्र हिस्सा लेंगे।

इन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद

कुछ इवेंट आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही शुरू हो जाएंगे। फुटबॉल 14 सितंबर से शुरू होगा, जबकि क्रिकेट 17 सितंबर से शुरू होगा। भारतीय दल 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में अपने रिकॉर्ड पदक प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी, जहां पर भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीते थे। नीरज चोपड़ा चोट के कारण आगामी एशियाई खेलों से हट चुके हैं। अभ्यास के दौरान उनके टखने के ‘लिगामेंट’ में चोट लगने के कारण वह 2026 के बाकी सत्र में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उनके नहीं होने के बावजूद भारत के पास पांच ओलंपिक मेडलिस्ट दल में मौजूद हैं। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, शूटिंग में मनु भाकर, लवलीन बोरगोहेन बॉक्सिंग में, रेसलिंग में अमन सेहरावत और मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में हिस्सा लेंगी। इन एथलीटों के अलावा क्रिकेट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम गोल्ड मेडल की दावेदार है। इस बार वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं।

खेल मंत्रालय ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए बुधवार को 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ वाले भारतीय दल को मंजूरी दे दी। मंत्रालय ने पहले इन खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक कुछ और नाम जोड़े गए हैं जिनमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स दल के खिलाड़ी शामिल हैं। अब भारत के दल में कुल 768 सदस्य होंगे जिसमें दल के 19 अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें दल प्रमुख सहदेव यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला शामिल हैं।

चोटिल भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा के बिना उतरने वाले 79 सदस्यीय एथलेटिक्स दल को सबसे अधिक 31 सहयोगी स्टाफ की मंजूरी मिली है। इनमें राष्ट्रीय कोच पी राधाकृष्णन के नेतृत्व में 20 कोच शामिल हैं। दोनों क्रिकेट टीमों के लिए 20 सहयोगी स्टाफ को मंजूरी दी गई है जिसकी अगुवाई वीवीएस लक्ष्मण करेंगे। भारत इन खेलों में 36 खेलों में हिस्सा लेगा। प्रतियोगिता का समापन चार अक्टूबर को होगा।

एशियन गेम्स में ओलंपिक तीरंदाजी कोटा

एशियन गेम्स में भारतीयों के लिए सबसे ज़्यादा ओलंपिक कोटे दांव पर हैं। व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में, पुरुषों और महिलाओं दोनों कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए एक-एक व्यक्तिगत कोटा हासिल करेंगे। एशियन गेम्स में रिकर्व मिक्स्ड टीम के चैंपियन भी ओलंपिक कोटा हासिल करेंगे। कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट (जो 2028 में ओलंपिक में पहली बार शामिल होगा) के एशियन गेम्स 2026 विजेता भी अपने देश के लिए कोटा हासिल करेंगे। कुल मिलाकर, एशियन गेम्स से एक रिकर्व मिक्स्ड टीम कोटा, दो पुरुषों और दो महिलाओं का व्यक्तिगत रिकर्व कोटा, और एक कंपाउंड मिक्स्ड टीम कोटा मिल सकता है।

एशियाई खेलों में ओलंपिक हॉकी कोटा

एशियाई खेलों में पुरुषों और महिलाओं के हॉकी इवेंट्स में सीधे ओलंपिक क्वालिफिकेशन का मौका भी मिलता है। जीतने वाली टीमें अपने-अपने देश के लिए कोटा हासिल करती हैं, बशर्ते उन्होंने पहले ही किसी और क्वालिफिकेशन तरीके से जगह न बनाई हो। अगर जीतने वाली टीमों ने पहले ही किसी और तरीके से ओलंपिक में जगह बना ली है, तो सीधा क्वालिफिकेशन कोटा उस कॉन्टिनेंटल इवेंट में अगली सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीम को मिलता है जिसने अभी तक क्वालिफाई नहीं किया है। अब तक किसी भी एशियाई टीम ने ओलंपिक के लिए हॉकी में क्वालिफाई नहीं किया है।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

एशियाई खेल 2026 में भारतीय तीरंदाजी टीम

पुरुष रिकर्व

धीरज बोम्मादेवरा (पुरुष रिकर्व, पुरुष टीम)

नीरज चौहान (पुरुष रिकर्व, पुरुष टीम)

यशदीप भोगे (पुरुष रिकर्व, पुरुष टीम)

महिला रिकर्व

कीर्ति शर्मा (महिला रिकर्व, महिला टीम)

कुमकुम मोहोद (महिला रिकर्व, महिला टीम)

अंकिता भकत (महिला रिकर्व, महिला टीम)

पुरुष कंपाउंड

साहिल जाधव

कुशल दलाल

गणेश मणि रत्नम तिरुमुरु

महिला कंपाउंड

ज्योति सुरेखा वेन्नम

चिकिता तनिपर्थी

प्रथिका प्रदीप

एशियाई खेल 2026 में भारतीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम

प्रणति नायक (महिला वॉल्ट, महिला ऑल-अराउंड)

एशियाई खेल 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम

(पुरुष )

गुरिंदरवीर सिंह (पुरुष 100 मीटर, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले)

अनिमेष कुजूर (पुरुष 100 मीटर, 200 मीटर, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले)

राजेश रमेश (पुरुष 400 मीटर, पुरुष 4×400 मीटर रिले)

विशाल तेन्नारसु कायलविझी (पुरुष 400 मीटर, पुरुष 4×400 मीटर रिले)

कृष्ण कुमार (पुरुष 800 मीटर)

मोहम्मद अफसल पुलिक्कलाकाथ (पुरुष 800 मीटर)

यूनुस शाह (पुरुष 1500 मीटर)

गुलवीर सिंह (पुरुष 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर)

सावन बरवाल (पुरुष मैराथन)

कार्तिक करकेरा (पुरुष मैराथन)

यशस पलकषा (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़)

संतोष कुमार तमिलारसन (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़)

अविनाश साबले (पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज)

प्रणव प्रमोद गुराव (मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले)

मोहम्मद अशफाक (पुरुष 4×400 मीटर रिले)

धर्मवीर चौधरी (पुरुष 4×400 मीटर रिले)

जय कुमार (पुरुष 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले)

मनु थेक्किनालिल साजी (पुरुष 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले)

आदर्श राम जोती शंकर (पुरुष हाई जंप)

सर्वेश कुशारे (पुरुष हाई जंप)

कुलदीप कुमार (पुरुष पोल वॉल्ट)

देव मीणा (पुरुष पोल वॉल्ट)

मुरली श्रीशंकर (पुरुष लॉन्ग जंप)

प्रवीण चित्रवेल (पुरुष ट्रिपल जंप)

कार्तिक उन्नीकृष्णन (पुरुष ट्रिपल जंप)

करनवीर सिंह (पुरुष शॉट पुट)

तजिंदरपाल सिंह तूर (पुरुष शॉट पुट)

दमनीत सिंह (पुरुष हैमर थ्रो)

प्रवीण कुमार (पुरुष हैमर थ्रो)

रोहित यादव (पुरुष जैवलिन थ्रो)

यशवीर सिंह (पुरुष जैवलिन थ्रो)

तौफीक नौशाद (पुरुष डेकैथलॉन)

तेजस्विन शंकर (पुरुष डेकैथलॉन)

महिला खिलाड़ी

हरिता भद्रा (महिला 200 मीटर, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले)

प्राची चौधरी (महिला 400 मीटर, 4×400 मीटर रिले)

किरण पहल (महिला 400 मीटर, 4×400 मीटर रिले)

गौतमी जयरामन (महिला 800 मीटर)

पूजा (महिला 800 मीटर, 1500 मीटर)

पारुल चौधरी (महिला 1500 मीटर, 5000 मीटर, 3000 मीटर स्टीपलचेज)

सीमा (महिला 5000 मीटर, 10000 मीटर)

प्रियंका गोस्वामी (महिला मैराथन रेस वॉक)

मंजू रानी (महिला मैराथन रेस वॉक)

ज्योति यर्राजी (महिला 100 मीटर बाधा दौड़)

नंदिनी कोंगन (महिला 100 मीटर बाधा दौड़)

उन्नति अयप्पा बोलैंड (महिला 200 मीटर, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले)

अनु राघवन (महिला 400 मीटर बाधा दौड़)

विथ्या रामराज (महिला 400 मीटर बाधा दौड़, 4×400 मीटर रिले)

अंकिता ध्यानी (महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज)

तमन्ना (महिला 4×100 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले)

श्राबणी नंदा (महिला 4×100 मीटर रिले)

अभिनया राजाराजन (महिला 4×100 मीटर रिले)

स्नेहा सत्यनारायण (महिला 4×100 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले)

सुदेशना शानुवल्ली (महिला 4×100 मीटर रिले)

रशदीप कौर (महिला 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले)

अंसा बाबू (महिला 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले)

मचेट्टिरा राजू पूवम्मा (महिला 4×400 मीटर रिले)

कुमारी सलोनी (महिला 4×400 मीटर रिले)

नीरू पाठक (महिला 4×400 मीटर रिले)

पूजा सिंह (महिला हाई जंप)

सुप्रिया सिंदिगेरे बसवराजु (महिला हाई जंप)

बरनिका इलांगोवन (महिला पोल वॉल्ट)

सिंधुश्री गणेश (महिला पोल वॉल्ट)

शैलि सिंह (महिला लॉन्ग जंप)

एंसी सोजन एडापिल्ली (महिला लॉन्ग जंप)

निहारिका वशिष्ठ (महिला ट्रिपल जंप)

आशा इलांगो (महिला ट्रिपल जंप)

मनप्रीत कौर (महिला शॉट पुट)

कृष्णा जयशंकर मेनन (महिला शॉट पुट)

सान्या यादव (महिला डिस्कस थ्रो)

सीमा कालीरामना (महिला डिस्कस थ्रो)

तान्या चौधरी (महिला हैमर थ्रो)

अनुष्का यादव (महिला हैमर थ्रो)

पूजा (महिला हेप्टाथलॉन)

अनामिका कोझिंजापरम्बिल अनीश (महिला हेप्टाथलॉन)

एशियाई खेल 2026 में भारतीय बैडमिंटन टीम

पुरुष

लक्ष्य सेन (पुरुष सिंगल्स, पुरुष टीम)

आयुष शेट्टी (पुरुष सिंगल्स, पुरुष टीम)

एचएस प्रणॉय (पुरुष टीम)

किदम्बी श्रीकांत (पुरुष टीम)

तरुण मन्नेपल्ली (पुरुष टीम)

सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम)

चिराग शेट्टी (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम)

हरिहरन अम्सकरुणन (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम)

एमआर अर्जुन (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम)

ध्रुव कपिला (मिक्स्ड डबल्स, पुरुष टीम)

महिला

पीवी सिंधु (महिला सिंगल्स, महिला टीम)

उन्नति हूडा (महिला सिंगल्स, महिला टीम)

देविका सिहाग (महिला टीम)

तन्वी शर्मा (महिला टीम)

इशारानी बरुआ (महिला टीम)

ट्रीसा जॉली (महिला डबल्स, महिला टीम)

गायत्री गोपीचंद (महिला डबल्स, महिला टीम)

कविप्रिया सेल्वम (महिला डबल्स, महिला टीम)

सिमरन सिंघी (महिला डबल्स, महिला टीम)

तनिषा क्रैस्टो (मिक्स्ड डबल्स, महिला टीम)

एशियाई खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम

पुरुष

जदुमणि सिंह (पुरुष 55 किलो)

सचिन सिवाच (पुरुष 60 किलो)

सुमित कुंडू (पुरुष 70 किलो)

अंकुश (पुरुष 80 किलो)

कपिल पोखरिया (पुरुष 90 किलो)

नरेंद्र बेरवाल (पुरुष +90 किलो)

महिला

साक्षी चौधरी (महिला 51 किलो)

प्रीति पवार (महिला 54 किलो)

प्रिया घंघास (महिला 60 किलो)

परवीन हूडा (महिला 65 किलो)

लवलीना बोरगोहेन (महिला 75 किलो)

एशियाई खेल 2026 में भारतीय कैनो टीम

कैनो स्लैलम

हितेश केवट (पुरुष कयाक सिंगल, कयाक क्रॉस)

प्राध्युम्न सिंह राठौड़ (पुरुष कयाक क्रॉस, कयाक सिंगल)

शिखा चौहान (महिला कयाक क्रॉस)

पल्लवी जगताप (महिला कैनो सिंगल)

रीना सेन (महिला कैनो सिंगल)

कैनो स्प्रिंट

प्रोहित बरोई (पुरुष कयाक डबल 500 मीटर)

प्रसन्न कुमार चेम्पादियिल सत्यप्रकाश (मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर, पुरुष कयाक डबल 500 मीटर)

नाओचा सिंह लैतोनजम (पुरुष कयाक फोर 500 मीटर)

ज्ञानेश्वर सिंह फिलेम (पुरुष कैनो डबल 500 मीटर)

राजू रावत (पुरुष कैनो डबल 500 मीटर)

हर्षवर्धन सिंह शक्तावत (पुरुष कयाक सिंगल 500 मीटर, पुरुष कयाक फोर 500 मीटर)

वरिंदर सिंह (पुरुष कयाक फोर 500 मीटर)

ओइनाम अरुण सिंह (पुरुष कयाक फोर 500 मीटर)

नेहा देवी लैचोनबम (महिला कैनो डबल 500 मीटर)

सोनिया देवी फाइरेमबम (महिला कयाक डबल 500 मीटर, कयाक फोर 500 मीटर, कैनो सिंगल 200 मीटर)

मेघा प्रदीप (मिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर, महिला कैनो डबल 500 मीटर)

पूजा (महिला कयाक फोर 500 मीटर)

पार्वती गीता (मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर, महिला कयाक फोर 500 मीटर)

धनमंजुरि देवी ख्वाइराकपम (महिला कयाक डबल 500 मीटर, महिला कयाक फोर 500 मीटर)

एशियाई खेल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीमें

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, प्रतीका रावल, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, गुणलन कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा

एशियाई खेल 2026 में भारतीय हॉकी टीमें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगरज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकरा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक

भारतीय महिला हॉकी टीम

सलीमा तेते (कप्तान), सविता पूनिया, बिचु देवी खरीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखराम्बम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डाबस, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेमसियामी हमरजोटे, रुतुजा पिसाळ, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग

SOURCE : LIVE HINDUSTAN