Home - UBON लाया पार्टी स्पीकर, Infinity RGB लाइट्स और वायरलेस कराओके माइक भी;...

UBON लाया पार्टी स्पीकर, Infinity RGB लाइट्स और वायरलेस कराओके माइक भी; इतनी है कीमत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक कंपनी UBON ने भारतीय मार्केट में अपना नया SP-50 Sound Pro Speaker लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर म्यूजिक लवर्स और पार्टी पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। स्पीकर में दमदार ऑडियो के साथ डायनामिक Infinity-Shaped RGB लाइट्स, वायरलेस कराओके माइक्रोफोन और कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं।

UBON SP-50 Sound Pro की सबसे खास खूबियों में इसकी Infinity-Shaped RGB लाइटिंग शामिल है। म्यूजिक के साथ डायनामिक RGB लाइट्स पार्टी और घर पर म्यूजिक सुनने के एक्सपीरियंस को ज्यादा मजेदार बनाने का काम करती हैं। स्पीकर में वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलता है, जिससे यूजर्स सीधे कराओके का मजा ले सकते हैं। इसमें Dual Mic Connectivity भी दी गई है, यानी दो माइक्रोफोन कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके वायरलेस माइक्रोफोन में Voice-Changing Function भी मिलता है।

फुल चार्ज पर 10 घंटे तक का बैकअप

बैटरी की बात करें तो SP-50 Sound Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह स्पीकर 10 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। ऐसे में यूजर्स लंबे समय तक म्यूजिक या कराओके सेशन का मजा ले सकते हैं और बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है।

स्पीकर के टॉप पर ऑरेंज कलर का कंट्रोल पैनल दिया गया है, जहां से जरूरी फंक्शन्स को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। पोर्टेबिलिटी के लिए ऊपर की तरफ दो हैंडल स्लॉट्स भी दिए गए हैं। इससे इसे घर के अलग-अलग हिस्सों या आउटडोर गैदरिंग में ले जाना आसान हो जाता है।

ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शंस

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिसके जरिए स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट को स्पीकर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन FM Mode भी मौजूद है, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा FM रेडियो स्टेशन सुन सकते हैं। स्पीकर में USB पोर्ट, TF कार्ड स्लॉट, AUX और माइक्रोफोन कनेक्टिविटी जैसे विकल्प भी मिलते हैं।

SP-50 Sound Pro में एक Type-C पोर्ट भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। यानी म्यूजिक सुनते समय जरूरत पड़ने पर स्पीकर के जरिए फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट मोबाइल स्टैंड दिया गया है, जिससे कराओके या म्यूजिक के दौरान स्मार्टफोन को स्पीकर पर आसानी से रखा जा सकता है।

इतनी है नए स्पीकर की कीमत

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो UBON SP-50 Sound Pro Speaker की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। इसे प्रमुख रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN