Source :- LIVE HINDUSTAN
ASUS ने भारत में नए Vivobook S14, S16, 14 Flip, S14 Flip और Vivobook 16 लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जिनमें AI फीचर्स, नए प्रोसेसर और दमदार बैटरी का दावा किया गया है। अलग-अलग मॉडल में OLED डिस्प्ले, 360-डिग्री हिंज और Snapdragon, Intel व AMD प्रोसेसर के ऑप्शंस मिलते हैं।
ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारत में अपनी Vivobook लैपटॉप सीरीज को बढ़ाते हुए एक साथ कई नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Vivobook S14, Vivobook S16, Vivobook 14 Flip, Vivobook S14 Flip और Vivobook 16 को भारतीय मार्केट में पेश किया है। नई सीरीज में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से Intel, AMD और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के विकल्प दिए गए हैं। इन लैपटॉप्स में AI फीचर्स के साथ मेटल बॉडी और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
35% OFF
ASUS Vivobook Go 14 (2026),AMD Ryzen 3 30,AMD Radeon iGPU,8GB RAM,256GB SSD,FHD,14″(35.5 cm),Windows 11 Home,M365 Basic(1 Year),Office 2024,Cool Silver,1.38 kg,E1404FA-EB1762WS,Thin & Light Laptop
ASUS Vivobook Go 14 (2026)
AMD Ryzen 3 30
AMD Radeon iGPU
₹52990
₹81990
खरीदिये
26% OFF
ASUS Vivobook 16 (2026),AMD Ryzen AI 5 330,AMD Radeon iGPU,16GB RAM,512GB SSD,FHD+,16″(40 cm), Windows 11 Home,M365 Basic(1 Year),Office 2024,Cool Silver,1.88 Kg,M1607KA-MB269WS, Thin & Light Laptop
ASUS Vivobook 16 (2026)
AMD Ryzen AI 5 330
AMD Radeon iGPU
₹85990
₹116990
खरीदिये
ASUS Vivobook की कीमत
भारत में ASUS Vivobook S14 (S5452MA) की शुरुआती कीमत 1,18,990 रुपये रखी गई है, जबकि Vivobook S16 (S5652MA) की शुरुआती कीमत 1,21,990 रुपये है। 360-डिग्री हिंज वाले Vivobook 14 Flip की कीमत 1,79,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं Vivobook S14 Flip को 1,09,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Vivobook 16 (X1652XA) की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये रखी है। इसके अलावा ASUS Wireless Silent Mouse MW103 की कीमत 649 रुपये है।
कंपनी के मुताबिक, नए Vivobook मॉडल 17 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें ASUS के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ASUS ई-शॉप, रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। Snapdragon प्रोसेसर वाले Vivobook S14 और Vivobook S16 मॉडल अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 99 रुपये में दो साल की एक्सटेंडेड वारंटी और तीन साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन ले सकते हैं, जिसकी सामान्य कीमत 5,599 रुपये बताई गई है।
Vivobook S14 और S16 में AI पर फोकस
Vivobook S14 और Vivobook S16 को Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनमें AI के लिए 17 TOPS तक की क्षमता मिलती है। Vivobook S14 में 14-इंच और Vivobook S16 में 16-इंच का Full-HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। दोनों लैपटॉप में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत sRGB कवरेज मिलता है।
सम्बंधित सुझाव
21% OFF
ASUS Vivobook 16 (2026),AMD Ryzen 5 150,AMD Radeon iGPU,16GB RAM,512GB SSD,FHD+, 16″(40 cm),Windows 11 Home,M365 Basic(1 Year)* Office 2024,Cool Silver, 1.88 kg, M1605NAQ-MB095WS, Thin & Light Laptop
ASUS Vivobook 16 (2026)
AMD Ryzen 5 150
AMD Radeon iGPU
₹75000
₹95000
खरीदिये
6% OFF
ASUS Vivobook S14, Intel Core Ultra 5 225H, Intel iGPU,16GB RAM,512GB SSD, FHD+,14″,60Hz,Windows 11,M365 Basic (1Year)*,Office Home 2024,Cool Silver,1.4 Kg, S3407CA-LY060WS, Metallic Design Laptop
ASUS Vivobook S14
Intel Core Ultra 5 225H
Intel iGPU
₹93990
₹99990
खरीदिये
ASUS Vivobook S14,Smartchoice,AMD Ryzen AI 5 330,16GB/512GB (Upgradeable),OLED,14″,Win11,Office24,M365 Basic (1Y),Silver,1.4Kg,M3407KA-SF2501WS,50 Tops,Metallic Design,Next-Gen AI Laptop,Copilot+
ASUS Vivobook S14
Smartchoice
AMD Ryzen AI 5 330
खरीदिये
19% OFF
ASUS Vivobook S16 (2026), AMD Ryzen AI 7 445, AMD Radeon iGPU, 16GB RAM, 1TB SSD, OLED, 16″, (40 cm), Windows 11, M365 Basic(1 Year)* Office 2024, Cool Silver, 1.70 kg, M3607GA-SH050WS, Co-Pilot+ PC
ASUS Vivobook S16 (2026)
AMD Ryzen AI 7 445
AMD Radeon iGPU
₹129990
₹159990
खरीदिये
19% OFF
ASUS Vivobook S16 (2026), AMD Ryzen AI 7 445, AMD Radeon iGPU, 16GB RAM, 1TB SSD, OLED, 16″, (40 cm), Windows 11, M365 Basic(1 Year)* Office 2024, Cool Silver, 1.70 kg, M3607GA-SH050WS, Co-Pilot+ PC
ASUS Vivobook S16 (2026)
AMD Ryzen AI 7 445
AMD Radeon iGPU
₹129990
₹159990
खरीदिये
दोनों मॉडल ऑल-मेटल डिजाइन के साथ आते हैं और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए तैयार किए गए हैं। ASUS के मुताबिक Vivobook S14 में 20 घंटे तक और Vivobook S16 में 15 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट और HDMI 2.1 दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप्स के साथ Microsoft Office Home 2024 और Microsoft 365 Basic भी मिलता है, जिसमें एक साल के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।
Vivobook 14 Flip में 360-डिग्री हिंज
Vivobook 14 Flip उन यूजर्स के लिए है जिन्हें पारंपरिक लैपटॉप के साथ टैबलेट जैसे इस्तेमाल का विकल्प भी चाहिए। इसमें 360-डिग्री हिंज और ऑल-मेटल कन्वर्टिबल डिजाइन दिया गया है। इसे नोटबुक, टैबलेट या डिस्प्ले मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 355 प्रोसेसर, 49 TOPS NPU और Intel Graphics का विकल्प मिलता है। लैपटॉप में 14-इंच Full-HD+ ASUS OLED टचस्क्रीन है, जो स्टायलस को भी सपोर्ट करती है।
ASUS के अनुसार, Vivobook 14 Flip एक बार चार्ज करने पर 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें AI कैमरा, वेबकैम शील्ड और TPM 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी में USB Type-C, Thunderbolt 4 और microSD कार्ड रीडर शामिल हैं।
Vivobook S14 Flip में Snapdragon प्रोसेसर
Vivobook S14 Flip में 14-इंच Full-HD+ OLED टचस्क्रीन दी गई है, जो स्टायलस सपोर्ट करती है। इसमें 360-डिग्री हिंज के साथ ऑल-मेटल डिजाइन मिलता है। यह लैपटॉप Qualcomm Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 45 TOPS NPU दिया गया है, जिसका इस्तेमाल AI से जुड़े कामों के लिए किया जा सकता है।
वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें AI आधारित Full-HD कैमरा दिया गया है। सुरक्षा के लिए TPM 2.0 मौजूद है। कनेक्टिविटी में दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट और HDMI 2.1 शामिल हैं। ASUS ने इस मॉडल के लिए एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है।
Vivobook 16 में AMD प्रोसेसर
नई सीरीज का Vivobook 16 भारत में 89,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। इसमें 16-इंच Full-HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर और AMD Radeon Graphics के साथ आता है तथा AI के लिए 10 TOPS तक की क्षमता प्रदान करता है। इसमें Full-HD AI कैमरा भी दिया गया है, जिसमें फेस रिकग्निशन और प्राइवेसी फीचर्स शामिल हैं। लैपटॉप में MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी और 52.5Wh बैटरी दी गई है।
Snapdragon वाले Vivobook S14 और S16 भी
ASUS ने Snapdragon X प्रोसेसर वाले Vivobook S14 और Vivobook S16 मॉडल भी पेश किए हैं। दोनों में 45 TOPS NPU दिया गया है। Vivobook S16 में 16-इंच तक का Full-HD डिस्प्ले, जबकि S14 में 14-इंच Full-HD+ IPS डिस्प्ले और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। दोनों मॉडल मेटल डिजाइन, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी और USB Type-C फास्ट चार्जिंग के साथ 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

ASUS Vivobook Go 14 (2026)

