Home rss business hindi Adidas में बड़ी छंटनी, गुरुग्राम टेक हब के 50% कर्मचारियों को नौकरी...

Adidas में बड़ी छंटनी, गुरुग्राम टेक हब के 50% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एडिडास (Adidas) ने भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने गुरुग्राम में अपने इंडिया टेक हब में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जूते बनाने वाली इस कंपनी ने मंगलवार, 15 सितंबर को एक टाउन हॉल मीटिंग में छंटनी की घोषणा की। संख्या के हिसाब से देखें तो 700 में से करीब 350 कर्मचारियों की छंटनी की गई है।

दो ग्रुप में बांटे गए कर्मचारी

एडिडास में होने वाली छंटनी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और डेटा इंजीनियर प्रभावित होंगे। प्रभावित कर्मचारियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप को 15 सितंबर को ही एग्जिट लेटर मिल गए। दूसरा ग्रुप 15 दिसंबर तक काम पर बना रहेगा ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां अपने साथियों को सौंप सकें। जिन लोगों को 15 दिसंबर तक कोई दूसरी भूमिका नहीं मिली है उन्हें कथित तौर पर बता दिया गया है कि यह उनका आखिरी कामकाजी दिन होगा।

क्या कहा कंपनी ने?

एडिडास ने न्यूज वेबसाइट ‘वोकुल्ट’ (Wocult) को छंटनी की पुष्टि की लेकिन इसके पैमाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जर्मन कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या कम करना एक मुश्किल फैसला था, जिसका मकसद कामकाज की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना और तेजी से बदलते कारोबार की जरूरतों को पूरा करना था।

एडिडास ने बताया कि वह भारत में अपने टेक्नोलॉजी विभाग में भूमिकाएं कम कर रहा है लेकिन प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी ने कहा, “हमने भारत में अपने टेक्नोलॉजी संगठन के भीतर कई भूमिकाओं को कम करने का मुश्किल फैसला लिया है। हम इस दौरान प्रभावित कर्मचारियों को देखभाल, सम्मान और उचित ट्रांजिशन सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत एडिडास के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हमारा टेक्नोलॉजी हब कंपनी के विकास, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लक्ष्यों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता रहेगा।”

बता दें कि एडिडास के गुरुग्राम ऑफिस में उसकी लोकल मार्केटिंग टीम और ग्लोबल इंजीनियरिंग टेक हब में से एक मौजूद है। कंपनी ने हाल के सालों में भारत में अपने कामकाज का दायरा बढ़ाया है, जिसमें 2024 में चेन्नई में ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज सेंटर खोलना भी शामिल है।

Oracle में भी छंटनी

हाल ही में Oracle ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की है। Business Insider की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली इस बड़ी कंपनी ने सोमवार, 14 सितंबर को कर्मचारियों की छंटनी की। प्रभावित कर्मचारियों को चार हफ्ते की बेसिक सैलरी और नौकरी के हर साल के लिए एक अतिरिक्त हफ्ते की सैलरी देने की पेशकश की गई है। हालांकि, प्रभावित लोगों की संख्या साफ नहीं है लेकिन Oracle के कई कर्मचारियों ने LinkedIn, Reddit पर कहा है कि वे छंटनी के इस नए दौर से प्रभावित हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN