Source :- LIVE HINDUSTAN
ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 14 पर्सेंट के उछाल के साथ 856.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। ग्रो म्यूचुअल फंड ने कनोहर इलेक्ट्रिकल्स पर बड़ा दांव लगाया है। ग्रो म्यूचुअल फंड ने बुधवार को कंपनी के 4,75,000 शेयर खरीदे हैं। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स में इस म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 0.6 पर्सेंट हो गई है। ग्रो म्यूचुअल फंड ने कंपनी के ये शेयर टोटल 35.2 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। फंड ने 740.38 रुपये प्रति शेयर के दाम पर कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर खरीदे।
8% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर, फिर आई और तेजी
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स (Kanohar Electricals) के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 8.47 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 685.50 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर 6.34 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 672.05 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर BSE में कारोबार के आखिर में 751.30 रुपये पर बंद हुए। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 632 रुपये था।
90 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स (Kanohar Electricals) के आईपीओ पर टोटल 90.59 गुना दांव लगा। आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 20.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 87.74 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में 215.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 23 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,536 रुपये का निवेश करना पड़ा। आईपीओ से पहले कनोहर इलेक्ट्रिकल्स में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 95.47 पर्सेंट थी, जो कि आईपीओ के बाद 74.65 पर्सेंट रह गई है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स बढ़कर 25.35 पर्सेंट जा पहुंची है।
क्या करती है कनोहर इलेक्ट्रिकल्स?
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Kanohar Electricals) की शुरुआत 1972 में हुई है। कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) इन दो बिजनेस सेगमेंट्स के जरिए ऑपरेट करती है। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स की दो मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां हैं। कंपनी के पांच रीजनल ऑफिसेज हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




