Home - 100W चार्जिंग और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus 16,...

100W चार्जिंग और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus 16, लॉन्च से पहले डिटेल लीक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus ने वीबो पर OnePlus 16 के लिए एक टीजर शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। कहा जा रहा है कि यह फोन 100W चार्जिंग और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड कलरओएस 17 के साथ आएगा। 

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

OnePlus 16 जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने चीन में OnePlus 16 के लॉन्च की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में भी हिंट दिया है। साथ ही, खबर है कि वनप्लस 16 को 3C (चाइना कम्पलसरी सर्टिफिकेशन) सर्टिफिकेशन मिल गया है। लिस्टिंग से फोन की चार्जिंग स्पीड का पता चलता है। यह फोन 100W चार्जिंग और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। हालांकि, लॉन्च की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पहले आई लीक जानकारी से पता चलता है कि यह अगले महीने यानी अक्टूबर में चीन में लॉन्च हो सकता है। यह नया फोन पिछले साल आए OnePlus 15 की जगह लेगा।

वनप्लस 16 का डिस्प्ले 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और कंपनी का कहना है कि यह ‘ग्लोबल 165 हर्ट्ज अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट’ है।

OnePlus 16 की डिटेल्स (लीक के अनुसार)

वनप्लस ने वीबो पर वनप्लस 16 के लिए एक टीजर शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड कलरओएस 17 के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 17 पर आधारित नई स्किन के साथ लॉन्च होने वाला पहला वनप्लस फोन होगा।

वनप्लस 16 का डिस्प्ले 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और कंपनी का कहना है कि यह “ग्लोबल 165 हर्ट्ज अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट” है। वनप्लस ने इस फोन को “कमिंग सून” (जल्द आ रहा है) टैग के साथ टीज किया है, हालांकि अफवाहों का दावा है कि इसे अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा।

इस बीच, मॉडल नंबर PYB110 वाला एक वनप्लस स्मार्टफोन 3C साइट पर लिस्ट हुआ है। कहा जा रहा है कि यह लिस्टिंग वनप्लस 16 का चीनी वर्जन की है और इसमें 5VDC 2A आउटपुट वाला चार्जर शामिल है। यह चार्जिंग स्पीड 100W के बराबर है। लिस्टिंग से 5G कनेक्टिविटी का भी पता चलता है। जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus 15 में 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W तक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus

OnePlus 16 की कीमत और खासियत (संभावित)

OnePlus 16 में वनप्लस 15 के मुकाबले कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि इसमें 9,000mAh की बैटरी होगी, जो वनप्लस 15 की 7,300mAh बैटरी से काफी ज्यादा है। कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro (अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है) चिपसेट पर चलेगा।

हाल ही में लीक हुई जानकारी से पता चला है कि वनप्लस 16 में 6.78-इंच का कस्टम BOE ओरिएंटल स्क्रीन 4.0 डिस्प्ले होगा। कहा जा रहा है कि इस पैनल में X4 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है, जिसमें 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड शूटर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है।

खबरों के अनुसार, वनप्लस 16 के बेस रैम और स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,999 युआन (लगभग 75,000 रुपये) है।

आप Amazon पर मिल रहे इन OnePlus फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN