Home - खुशखबरी! सिर्फ 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro, Pro...

खुशखबरी! सिर्फ 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro, Pro Max और AirPods 5, ऐसे करें ऑर्डर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल भारत में 18 सितंबर से शुरू होने वाली है। फोन खरीदने के लिए अब लोगों को Apple Store या किसी दूसरे रिटेल स्टोर तक जाने की जरूरत नहीं होगी। Apple के दोनों नए Pro मॉडल अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto पर भी उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि चुनिंदा शहरों में ग्राहक इन्हें ऑर्डर करने के बाद करीब 10 मिनट में घर पर मंगा सकेंगे। Zepto पर iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नए AirPods 5 की उपलब्धता 18 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। Zepto इस सुविधा को दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे चुनिंदा शहरों में इसे उपलब्ध कराने वाला।

10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Zepto पर 18 सितंबर की सुबह 8 बजे से खरीदा जा सकेगा। ग्राहक अपने इलाके में उपलब्धता चेक करके फोन ऑर्डर कर सकेंगे। उपलब्ध स्टॉक और डिलीवरी एरिया के हिसाब से करीब 10 मिनट में फोन घर पहुंचाने का दावा किया गया है। हालांकि, 10 मिनट की डिलीवरी हर ग्राहक को हर स्थिति में मिलेगी, यह जरूरी नहीं है। क्विक कॉमर्स डिलीवरी आमतौर पर आसपास के स्टॉक और उपलब्ध डिलीवरी सर्विस पर निर्भर करती है।

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro भारत में 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए ₹1,64,900 की शुरुआती कीमत पर आया है। इसके अलावा 512GB मॉडल की कीमत ₹1,89,900 है। 1TB मॉडल ₹2,39,900 और टॉप 2TB मॉडल ₹3,14,900 में उपलब्ध है। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। यह कीमत 256GB मॉडल की है। 512GB वेरिएंट ₹2,04,900, 1TB वेरिएंट ₹2,54,900 और 2TB मॉडल ₹3,29,900 में आता है।

बैंक कार्ड पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर चुनिंदा बैंक कार्ड से ₹7,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर Axis Bank, ICICI Bank और SBI के चुनिंदा कार्ड पर उपलब्ध बताया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल सकता है। यानी पूरी रकम एक साथ देने के बजाय ग्राहक EMI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन किसी भी ऑफर का फायदा उठाने से पहले Zepto पर दिखने वाली शर्तों को जरूर देखना चाहिए। कार्ड, मॉडल और खरीदारी के तरीके के हिसाब से ऑफर बदल सकता है।

AirPods 5 भी 10 मिनट में घर आएंगे

सिर्फ iPhone 18 Pro सीरीज ही नहीं, Apple के नए AirPods 5 को भी Zepto पर उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में AirPods 5 की शुरुआती कीमत ₹14,900 है। वहीं वायरलेस चार्जिंग केस वाले मॉडल की कीमत ₹17,900 बताई गई है। AirPods 5 पर भी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से ₹1,500 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलने की जानकारी zepto की ओर से दी गई है। यह ऑफर भी Axis Bank, ICICI Bank और SBI के चुनिंदा कार्ड से जुड़ा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN