Source :- LIVE HINDUSTAN
लावा ने अपने नए फोन Lava bold N4 Pro 5G को भारतीय बाजार 13,999 रुपये की स्पेशल कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पहली सेल 26 सितंबर, दोपहर 12PM से शुरू होगी। इसमें 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Lava bold N4 Pro Launched in india: देसी ब्रांड Lava ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने खासतौर से इसे ऐसे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है, जो कम बजट में 5G लेना चाहते हैं। फोन की कीमत 14,000 रुपये से भी कम है। सस्ता होने के बावजूद यह फोन कई हैवी स्पेसिफिकेशन्स पैक करता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ तगड़ा कैमरा भी मिलती है। लावा का यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस है और फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। इतना है नहीं, फोन में बड़ा डिस्प्ले, मजबूत बॉडी, हैवी रैम और फोटो-वीडियो स्टोर करने के लिए ढेर सारा स्टोरेज भी है। कितनी है इस फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…
Lava bold N4 Pro 5G फोन की पहली सेल 26 सितंबर, दोपहर 12PM से शुरू होगी। ग्राहक इसे दो कलर्स – Monaco Blue और Opulent Lilac में खरीद सकेंगे।
इतनी है कीमत, कलर्स भी खूबसूरत
लावा ने इस फोन को 13,999 रुपये की स्पेशल कीमत के साथ लॉन्च किया है। इस फोन की पहली सेल 26 सितंबर, दोपहर 12PM से शुरू होगी। ग्राहक इसे दो कलर्स – Monaco Blue और Opulent Lilac में खरीद सकेंगे। कंपनी ग्राहकों को ‘फ्री सर्विस एट होम’ की सुविधा भी दे रही है।

चलिए अब एक नजर डालते हैं फोन में क्या-क्या खास है
लावा का यह 5G स्मार्टफोन सस्ता होने के बावजूद 6000mAh बैटरी पैक करता है। इसके अलावा, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप में एक एलईडी फ्लैश भी है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले भी है। फोन में यूनिसॉक T8200 5G चिपसेट दिया गया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 500K+ से ज्यादा है। फोन में हैवी रैम भी मिलती है।
कंपनी का कहना है कि नया फोन स्टैंडर्ड 6GB के साथ आता है और इसमें 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम 12GB हो जाती है। ढेर सारे फोन, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर रखने के लिए फोन में 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन मजबूत बॉडी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
फोन एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ आता है और अच्छी बात यह है कि इसमें एकदम क्लीन एक्सपीरियंस मिलता है, इसमें न एड आएंगे और न ही कोई फालतू ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेगा। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को ‘फ्री सर्विस एट होम’ की सुविधा भी मिलेगी।
आप Amazon पर मिल रहे लावा के इन फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN




