Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/kl_1789731033287_Z2rG_1789731042984_HFSN_294d32e8-58f7-446f-bf30-5c40c84f9129_yb06.jpgशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को लेकर हाल ही में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने बात की तो जानें उन्होंने तीनों एक्टर्स को लेकर क्या कहा।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी पर फोकस कर रहे हैं। अब तुकाराम ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के ऐड को लेकर जारी किए गए शो-कॉज नोटिस के बारे में बात की है।
तुकाराम ने एक्टर्स को कानून तोड़ने वाला कहा और बताया कि FDA ने एक एक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है।
एनडीटीवी से बात करते हुए मुंडे ने कहा, आपके मुताबिक वो स्टार्स होंगे, लेकिन मेरे लिए वे वो हैं जिन्होंने इसका विज्ञापन किया है। मैं उन्हें कानून तोड़ने वालों के तौर पर देखता हूं और कानून अपना काम करेगा। यही वजह है कि हमने कार्रवाई शुरू कर दी है। हमने यह कार्रवाई कानून के अनुसार की है।
क्या शाहरुख ने नहीं दिया नोटिस का जवाब?
तुकाराम ने ये क्लीयर किया है कि तीनों एक्टर्स में से एक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या शाहरुख खान ने जवाब दिया है नोटिस का तो इस पर उन्होंने कहा, मुझे अच्छे से याद नहीं… क्योंकि ये मामला असिस्टेंट कमिश्नर के पास है। शायद उन्होंने जवाब नहीं दिया है, लेकिन मैं श्योर नहीं।
खैर तुकाराम ने ये क्लीयर किया कि दोनों एक्टर्स ने जवाब दिया है, उनके जवाब को सुना जाएगा।
विज्ञापन करने वाला भी होता है जिम्मेदार
तुकाराम ने इस बात पर भी असहमति जताई कि जिम्मेदारी मैन्युफैक्चरर की होती है, न कि एंडोर्सर की। उन्होंने फूड सेफ्टी एक्ट के तहत विज्ञापन से जुड़े नियमों को लेकर कहा कि प्रोडक्ट का ऐड करने वाला इंसान या संस्था भी उसके जिम्मेदार होते हैं। तुकाराम का कहना है कि एडवरटाइजर्स की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे जिस चीज का ऐड करते हैं, उसके बारे में अच्छी तरह से जांच हो।
बता दें कि एफडीए ने 11 अगस्त को तीनों एक्टर्स के खिलाफ नोटिल जारी किया था। इस नोटिस का उन्होंने तीनों एक्टर्स से 15 दिन में जवाब मांगा था।
शाहरुख-अजय और टाइगर की प्रोफेशनल लाइफ
तीनों एक्टर्स की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शाहरुख खान लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से शाहरुख की कोई नई फिल्म नहीं आई है। हालांकि अब वह किंग फिल्म लेकर आ रहे हैं जो इसी साल रिलीज होगी। किंग में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं।
अजय की 2 फिल्में आने वाली हैं
अजय देवगन की बात करें तो उनकी 2 फिल्में आने वाली हैं जिसमें से एक दृश्यम 2 और गोलमाल 5 है। दृश्यम 2 अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म में अजय के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं।
वहीं गोलमाल 5 में अजय के साथ अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े हैं।
टाइगर की अपकमिंग फिल्म
टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म बागी 4 में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। अब टाइगर लग जा गले फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हुई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



