Home rss world hindi खबरदार! अगर हमले के बारे में सोचा भी, तालिबान की पाकिस्तान को...

खबरदार! अगर हमले के बारे में सोचा भी, तालिबान की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तालिबान ने पाकिस्तान को एक बार फिर जबर्दस्त चेतावनी दी है। यह चेतावनी पाकिस्तान के उस ऐलान के बाद आई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि अफगान क्षेत्रों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में हमले किए जा रहे हैं।

तालिबान ने पाकिस्तान को एक बार फिर जबर्दस्त चेतावनी दी है। यह चेतावनी पाकिस्तान के उस ऐलान के बाद आई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि अफगान क्षेत्रों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में हमले किए जा रहे हैं। साथ ही तालिबान ने यह भी कहा है कि अगर उसने अफगानिस्तान में सैन्य अभियान चलाने के बारे में सोचा भी तो खैर नहीं। अल अरबिया इंग्लिश के साथ बातचीत में तालिबान प्रवक्ता जैबिनुल्ला मुजाहिद ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान हमारे देश पर हमला करता है तो हम भी अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अफगान क्षेत्रीय पवित्रता का उल्लंघन करने के लिए अनुच्छेद 51 का इस्तेमाल करता है, तो अफगानिस्तान के पास अपने देश की रक्षा का अधिकार है।

मुजाहिद ने इस्लामाबाद के आरोपों को उन आरोपों को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल उन आतंकवादियों की भर्ती, प्रशिक्षण और सशस्त्रीकरण के लिए किया जा रहा है। आरोपों में कहा गया था कि यहां से ट्रेनिंग लेकर यह लड़ाके पाकिस्तान के अंदर हमले करते हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान पर इस तरह के आरोप लगाए थे।

दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद, मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान के साथ संवाद चाहता है। उन्होंने काबुल और इस्लामाबाद के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग और सहयोग के लिए मजबूत तंत्र की जरूरत की बात कही। मुजाहिद ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता में सऊदी अरब की बड़ी भूमिका का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सऊदी अफगानिस्तान और पाकिस्तान, दोनों का दोस्त है। यह उनके बीच के मतभेदों को सुलझाने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।

गौरतलब है कि जून की शुरुआत में, अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में करीब 13 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हुए। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता के अनुसार, ये हवाई हमले अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों को लक्ष्य बना कर किए गए थे। इन हवाई हमलों में मारे गए लोगों में 11 बच्चे, एक महिला और एक वृद्ध पुरुष शामिल थे।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार, हमले के बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें छह कांस्टेबल मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने आठ हमलावरों को मार गिराया और चौकी पर कब्जा करने के प्रयास को विफल करने में भी कामयाब रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN