Home LIFESTYLE NEWS HINDI 10 सबसे बोरिंग आदतें जो बदल सकती हैं बॉडी और माइंड, हेल्दी...

10 सबसे बोरिंग आदतें जो बदल सकती हैं बॉडी और माइंड, हेल्दी रहने में करेंगी मदद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लगातार अपने रूटीन को बदलना चाहते हैं, हेल्दी रहने के लिए कुछ करना चाहते हैं लेकिन हो नहीं पा रहा तो आज से ही बस इन 10 छोटी-छोटी और बोरिंग सी लगने वाली आदतों को रूटीन में शामिल करें। लगातार 3 से 6 महीने में ही फर्क दिखने लगेगा और आप पहले से ज्यादा हेल्दी होना स्टार्ट हो जाएंगे।

हर बार जिम जाने का सोचते हैं, हर बार मॉर्निंग रूटीन स्टार्ट करना चाहते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से आपकी हेल्दी लाइफस्टाइल शुरू नहीं हो पा रही। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो इन 10 सबसे बोरिंग और बिना मेहनत वाले काम को अपने रूटीन में शामिल कर लो। ये काम आपके बॉडी और माइंड दोनों को बदल कर रख देगा। जरूरत से ज्यादा काम, ओवरथिकिंग, काम का स्ट्रेस, रिलेशनशिप का स्ट्रेस लाइफ में कई तरह की समस्याओं की वजह से अक्सर लोग अपने खुद के बॉडी और माइंड पर ध्यान ही नहीं दे पाते, नतीजा बीमारियां और फिर हॉस्पिटल के चक्कर लगना स्टार्ट हो जाते हैं। लेकिन ये कुछ बिना मेहनत वाली आदतों को लगातार अपनाएंगे तो फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से फर्क नजर आएगा। ना केवल आपकी हेल्थ इंप्रूव होगी बल्कि आपको हेल्दी आदतों को अपनाना आसान हो जाएगा।

उठने का टाइम फिक्स करें

अगर आप हर सुबह 5-6 बजे नहीं उठ पा रहे तो सबसे पहले केवल अपने उठने का टाइम फिक्स करें। रात को जितने बजे भी सोएं सुबह किसी एक टाइम पर अपने काम और सुविधानुसार उठने की आदत लगाएं। जब आप ऐसा करने लगेंगे तो रात को सोने का टाइम भी खुद ब खुद फिक्स हो जाएगा क्योंकि पर्याप्त नींद के लिए टाइम पर सोना जरूरी हो जाएगा। जब आप एक टाइम पर सोना और उठना शुरू करेंगे तो बॉडी क्लॉक अपने आप सेट हो जाएगी और आपके हार्मोंस, भूख और फोकस सुधरने लगेगा।

दस मिनट मॉर्निंग सनलाइट

सोकर उठते ही पहले दस मिनट सनलाइट में बैठें। जब आप धूप की रोशनी में बैठते हैं तो इससे बॉडी क्लॉक यानि सरकार्डियन साइकल सही होता है। स्लीप क्वालिटी सही होती है। तो बस अब से दस मिनट सुबह सनलाइट में बैठने की आदत लगाएं।

नींद को फिक्स करें

सुबह उठने के साथ सोने का टाइम भी फिक्स करें। हर रात सोने के लिए एक ही टाइम पर बेड पर जाएं। फोन को बेड के पास से दूर रखें। ये छोटी सी आदत आपको नींद अच्छी लाने में मदद करेगी।

दिन की शुरुआत प्रोटीन पैक्ड फूड

दिन की शुरुआत प्रोटीन वाले फूड से ही करें। योगर्ट खाएं, अंडे खाएं, दाल खाएं जो भी आपके किचन में हो, जब आप ऐसे हेल्दी फूड्स खाते हैं तो मिड टाइम क्रेविंग्स नहीं होगी। अगर आप अपने रूटीन में ये छोटा सा बदलाव करते हैं तो दिनभर की एनर्जी में फर्क दिखने लगेगा।

कॉफी के पहले पानी

सुबह की शुरुआत कॉफी के साथ करते हैं तो सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। कॉफी के पहले पानी पीने की आदत शामिल करें। सुबह उठने के बाद शरीर डिहाइड्रेडेट रहता है क्योंकि लगातार आठ घंटे किसी तरह का लिक्विड बॉडी में नहीं गया होता और कॉफी पीने से ये डिहाइड्रेशन होने लगता है।

मूव करें

अपने शरीर को यहां से वहां मूव करवाएं, लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से चढ़ें, फोन पर बात करते हुए टहलें। जब आप रूटीन में वॉक शामिल करते हैं तो इससे हार्ट और ब्रेन हेल्थ इंप्रूव होती है। शुरुआत में किसी इंटेंस एक्सरसाइज की बजाय केवल वॉक करें, दिनभर चलते-फिरते रहें।

खाने के बाद 10 मिनट वॉक

लंच करने के बाद या डिनर के बाद 10 मिनट वॉक जरूर करें। ये आपके ब्लड शुगर को स्थिर करने और डाइजेशन को इंप्रूव करने में मदद करेगी। ऑफिस में लगातार काम करने के बीच में दस मिनट का समय निकालकर पोस्ट मील जरूर टहलें।

स्टैंडिंग ब्रेक

डेस्क जॉब है और दो से तीन घंटे लगातार बैठना है तो थोड़ी-थोड़ी देर पर स्टैंडिंग ब्रेक लें। ये ब्रेक कोई एक्सरसाइज नहीं लेकिन आपके बॉडी को रिलैक्स करेगा।

रेजिस्टेंस ट्रेनिंग

अब अपने रूटीन में एक चीज शामिल करें वो है रेजिस्सटेंस ट्रेनिंग, हफ्ते में मात्र दो बार करें। स्क्वाट्स करें, डम्बल लेकर करें या फिर रेजिस्सटेंस बैंड खरीदें। मसल मास एज के साथ खत्म होने लगता है और बॉडी को रेजिस्सटेंस ट्रेनिंग के जरिए इसे बचाने में मदद मिलती है। हफ्ते में दो बार बस थोड़ी मात्रा में ट्रेनिंग करें।

माइंड के लिए छोटी सी हैबिट

रात को सोने से पहले मात्र 5 मिनट याद करें क्या हुआ, क्या नहीं हुआ और क्या तुम्हें अभी तक परेशान कर रहा। मात्र 5 मिनट लिख लेने से माइंड बिल्कुल क्लियर हो जाएगा। कोई अलग से डायरी बनाने की जरूरत नहीं बस किसी भी पेज पर सबकुछ लिख डालें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN