Home rss business hindi LPG Price Today: जारी हुआ 14.2kg वाले घरेलू सिलेंडर का दाम, क्या...

LPG Price Today: जारी हुआ 14.2kg वाले घरेलू सिलेंडर का दाम, क्या कीमतों में हुआ कोई बदलाव?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव आज नहीं देखने को मिला है। 1 सितंबर को कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए थे। लेकिन उसके बाद से कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। बता दें, आखिरी बार कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों की तरफ से इजाफा किया गया था। वहीं, 1 सितंबर को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया था।

25 दिन पर नया सिलेंडर करें बुक (LPG Booking Rule)

युद्ध की वजह से सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में काफी सख्ती कर दी थी। केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए नियमों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में तब 45 दिन और शहरी इलाकों में 25 दिन में ही सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती थी। बीते दिनों केंद्र सरकार ने नियमों में संशोधन कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीण इलाकों में भी गैस सिलेंडर की बुकिंग पीरियड को घटाकर 25 दिन कर दिया गया। अब शहर हो या ग्रामीण इलाका हर जगह 25 दिन पर ही नया एलपीजी सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का कितना है दाम? (Domestic Cylinder price today)

चेन्नई में – 957.50 रुपये

मुंबई मं- 941.50 रुपये

कोलकाता में – 968 रुपये

दिल्ली में – 942 रुपये

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार जून के महीने में इजाफा किया गया था। उससे पहले मार्च में दाम बढ़ाए गए थे। दोनों बार का मिलाकर कीमतों में 87 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है दाम? (Commercial Cylinder Price Today)

दिल्ली में 2747 रुपये

कोलकाता – 2884 रुपये

मुंबई – 2701 रुपये

चेन्नई – 2916.50 रुपये

गुरुग्राम – 2764.50 रुपये

नोएडा – 2747.50 रुपये

बेंगलुरू – 2832 रुपये

भुवनेश्वर – 2919 रुपये

चंडीगढ़ – 2769.50 रुपये

हैदराबाद – 2996 रुपये

जयपुर – 2776 रुपये

लखनऊ – 2870 रुपये

पटना – 3029 रुपये

तिरुअनंतुपरम् – 2784 रुपये

जुलाई और अगस्त में कम हुए थे 19 किग्रा वाले सिलेंडर का दाम

सितंबर से पहले घरेलू कॉमर्शियिल सिलेंडर की कीमतों में जुलाई और फिर अगस्त के महीने में गिरावट देखने को मिली थी। दोनों महीनों का मिलाकर कुल लगभग 400 रुपये दाम घटा दिया गया था। लेकिन एक बार सितंबर में कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

मौजूदा समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियम काफी सख्त हो चुके हैं। बिना रजिस्टर्ड मोबाइल के नया सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकता है। वहीं, बिना ओटीपी के सिलेंडर की डिलीवरी भी नहीं होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN