Source :- LIVE HINDUSTAN
नये कपड़े घर लाते हैं तो उन्हें पहनने की बहुत एक्साइटमेंट होती है। लेकिन सीधे मार्केट से घर लाने के बाद कपड़ों को पहनने की गलती ना करें। इन 5 कारणों की वजह से इन्हें जरूर धोएं।
नये कपड़े खरीदने और उन्हें पहनने के लिए तो सभी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन नया कपड़ा आपके लिए खुशी की बजाय मुसीबत बन जाए तो? दरअसल, नए कपड़ों को पहनने से पहले कुछ कामों को करना जरूरी है, जैसे कि उन्हें धोना। नई शर्ट हो या फिर नया कुर्ता, पहनने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लेना आपकी कई सारी समस्याओं को शुरू होने से पहले ही खत्म कर सकता है। इसलिए जब भी किसी नये कपड़े को घर लाएं तो उसे धोने का प्रोसेस जरूर पूरा करें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो कई समस्याएं हो सकती हैं। जानें क्यों नये कपड़े को धोना जरूरी होता है।
बचे रह जाते हैं केमिकल के कण
कपड़े बनाने में कई केमिकल लगते हैं जो स्टोर में सामान आने के बाद अपने आप खुद से खत्म नहीं होते। फॉर्मेल्डिहाइड, फफूंदी ना लगने देने वाले एजेंट और रंग पक्का करने वाले केमिकल अक्सर प्रोडक्शन के बाद भी कपड़े के रेशों में रह जाते हैं। अगर कपड़ों को बिना धुले पहना जाए तो इससे रैशेज और खुजली हो सकती है और कई बार इससे भी ज्यादा इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। खासतौर पर स्किन अगर सेंसेटिव है तो सावधानी ज्यादा रखने की जरूरत होती है।
कपड़ों का रंग स्किन पर लग सकता है
कई बार कपड़ों की डाई यानी रंग स्किन पर लग जाता है। नये कपड़े पर लगा रंग कई बार कच्चा होता है और वो स्किन पर या दूसरे कपड़ों पर बड़े ही आसानी से चढ़ जाता है। इसलिए हमेशा धोकर ही नये कपड़े को पहनना चाहिए। डार्क ब्लू, ब्लैक जैसे गहरे रंग काफी ज्यादा मात्रा में कपड़ों पर होते हैं जो शुरुआत में तेजी से निकलते हैं। अगर इन्हें धोया ना जाए तो कई बार दूसरे कपड़ों पर परमानेंट चढ़ जाते हैं और उन्हें खराब कर देते हैं।
फैक्टरी की बदबू
नये कपड़ों से फैक्टरी की बदबू आती है जो काफी खराब लगती है। ये बदबू केमिकल और वेयर हाउस में रखे सामानों को मिलाकर आती है। इस तरह की बदबू से काफी सारे लोगों को सिर दर्द, सांस में जलन और बेचैनी भी होने का चांस रहता है। नये कपड़ों को धोने से यबदू निकल जाती है और उनमे फ्रेश महक आने लगती है जिससे पहनना आसान होता है और सांस लेने में बेचैनी और घबराहट नहीं होती।
कपड़े काफी सारे हाथों से होकर गुजरता है
नये कपड़े आप तक पहुंचने से पहले कई हाथों से होकर गुजरते हैं। कितने लोगों ने ही इसे पहनकर ट्राई भी किया होगा। जिसकी वजह से इन कपड़ों पर स्किन सेल्स, ऑयल और हो सकता है काफी सारे जर्म्स भी हों। ऐसे में नये कपड़ों को लाकर धोने पर इन स ारे तरीकों के कणों को खुद के शरीर पर चिपकने से रोक सकते हैं।
नेचुरल फाइबर में भी होता है पेस्टिसाइड्स
जब आप नेचुरल फाइबर के कपड़े खरीदते हैं तो उनमे भी पेस्टीसाइड्स होते हैं है। कॉटन को कीड़ों से बचाने के लिए इन पर पेस्टीसाइड्स का जमकर इस्तेमाल होता है और ये कपड़े भी आपकी स्किन पर रैशेज कर सकते है। इसलिए पहनने से पहले जरूर धो लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




