Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: प्राइम वीडियो की ये 8 क्राइम थ्रिलर हैं मस्ट वॉच, मिली...

OTT: प्राइम वीडियो की ये 8 क्राइम थ्रिलर हैं मस्ट वॉच, मिली हैं बंपर IMDb रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/crime_thriller_series_19_09_1789841244169_mByq_1789841263420_872W_8f4b0a30-026b-47c3-ac11-60ba6ee6ba30_aGBI.png

क्राइम थ्रिलर सीरीज के अगर आप शौकीन हैं तो हम आपको प्राइम वीडियो की 8 ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें शानदार आईएमडीबी रेटिंग मिली हैं। इन सीरीज को आप वीकेंड पर देख सकते हैं। 

प्राइम वीडियो पर कुछ बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज मौजूद हैं। अगर आप क्राइम थ्रिलर कंटेंट के शौकीन हैं तो आपको ये 8 सीरीज बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। हम जिन सीरीज के बारे में आपको बता रहे हैं, इनकी आईएमडीबी रेटिंग भी शानदार हैं। इन 8 सीरीज को आप वीकेंड पर देख सकते हैं।

1. वेटिंग है

IMDb रेटिंग: 7.2

सीरीज की कहानी: सीरीज की कहानी सुगम मिश्रा नाम के आरपीएफ कॉन्स्टेबल के इर्द-गिर्द घूमती है। सुगम अपनी शादी के अगले दिन ही अपनी ड्यूटी ज्वाइन करता है। इस दौरान सुगम के सामने एक बड़े स्कैम की परतें खुलने लगती हैं। ये स्कैम रेलवे के तत्काल टिकट से जुड़ा होता है। सुगम इस स्कैम का पर्दाफाश करता है।

2. भौकाल

IMDb रेटिंग: 7.7

सीरीज की कहानी: इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में आया था। सीरीज को जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है। नवीन सिकेरा नए SSP के तौर पर मुजफ्फरनगर जाते हैं। वहां अपराध चरम पर है। नवीन अपराधों के इस शहर से अपराध खत्म करने के मिशन पर लग जाते हैं। इस सीरीज में मोहित रैना, अभिमन्यु सिंह और सिद्धांत कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं।

3. पाताल लोक

IMDb रेटिंग: 8.2

सीरीज की कहानी: पाताल लोक क्राइम थ्रिलर की दुनिया की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज की कहानी हाथीराम चौधरी नाम के पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक मर्डर की जांच करते-करते एक बड़े अपराध की परतें खोल देता है।

4. गिल्टी माइंड्स

IMDb रेटिंग: 7.2

सीरीज की कहानी: इस सीरीज का अभी एक ही सीजन आया है। ये सीरीज तीन लॉ स्कूल के दोस्तों की कहानी है जो कोर्ट में अक्सर एक दूसरे के खिलाफ केस लड़ते हैं। हर एपिसोड में एक अलग केस सामने आता है। ये केस रेप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्राइम की दुनिया से जुड़े होते हैं।

5.मत्स्य कांड

IMDb रेटिंग: 8.5

सीरीज की कहानी: सीरीज में रवि दुबे, रवि किशन और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए हैं। सीरीज की कहानी मत्स्य थाडा नाम के एक ऐसे ठग के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी समझदारी और आकर्षण का इस्तेमाल करके अपने कारनामे करता है। मत्स्य देश में बड़ी ठग की वारदातों को अंजाम देता है, लेकिन फिर उसका सामना होता है ACP तेजराज सिंह से। ACP तेजराज सिंह और मत्स्य के बीच फिर शुरू होता है चूहे-बिल्ली का खेल।

6. द पिरामिड स्कीम

IMDb रेटिंग: 6.5

सीरीज की कहानी: ये सीरीज भी एक स्कैम के इर्द-गिर्द घूमती है। स्कीम है पिरामिड स्कीम में लोगों को जोड़ना और फिर उन्हें धोखा देकर कंपनी का फरार हो जाना। इस सीरीज में परमवीर चीमा लीड रोल में नजर आए हैं।

7. अपहरण – सबका कटेगा

IMDb रेटिंग: 8.2

सीरीज की कहानी: सीरीज की कहानी सीनियर पुलिस अधिकारी रूद्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। रूद्रा एक किडनैपिंग के मामले में फंस जाता है। इसके बाद रूद्रा के परिवार पर भी आंच आती है। इस सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दिलचस्प होती जाती है।

8. इनसाइड एज

IMDb रेटिंग: 7.9

सीरीज की कहानी: ये एक स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी क्रिकेट मैच में होने वाली बेटिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में तनुज विरवानी, सयानी गुप्ता और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज के अबतक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN