Home rss business hindi Share Market Today: सेंसेक्स 74700 और निफ्टी 23300 के पार, अल्ट्राटेक चमका

Share Market Today: सेंसेक्स 74700 और निफ्टी 23300 के पार, अल्ट्राटेक चमका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Share Market Today Live 9:18 AM: बाजार खुलने के दो मिनट बाद ही सेंसेक्स कुलांचे भरने लगा और 415 अंक चढ़कर 74710 पर पहुंच गया। सेंसेक्स टॉप गेनर में अल्ट्राटेक सीमेंट 3.37 प्रतिशत ऊपर था। इंडिगो में 2.42 प्रतिशत और एशियन पेंट्स में 2.33 प्रतिशत की तेजी है। निफ्टी भी 40 अंक ऊपर 23387 पर पहुंच गया है।

Share Market Today Live 9:16 AM: शेयर बाजार की शुरुआत आज मिली-जुली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 240 अंक ऊपर खुला वहीं, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले सूचकांक में गिरावट है। निफ्टी 16 अंक नीचे 23330 के लेवल पर खुला। बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 301 अंक ऊपर 74596 पर पहुंच गया। जबकि, निफ्टी 12 अंक ऊपर 23358 पर ट्रेड करने लगा।

Share Market Today: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज कमजोर रह सकती है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार के वायदा कारोबार में मामूली तेजी दिखी। गिफ्ट निफ्टी के संकेत भी घरेलू बाजार में कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी करीब 23,320 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 58.50 अंक नीचे था। इससे सोमवार को भारतीय बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

पिछले सप्ताह कैसा रहा शेयर बाजार: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह भी दबाव में कारोबार किया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। महंगी ऊर्जा से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास पर असर पड़ने की आशंका बाजार के सेंटीमेंट पर भारी रही।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 0.65 फीसदी गिरकर 74,294 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 23,346 अंक पर रहा। निफ्टी 50 की लगातार छठे सप्ताह गिरावट हुई। यह 2020 के बाद लगातार गिरावट का सबसे लंबा दौर बताया जा रहा है। हालांकि सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन निवेशकों का रुख अभी भी सतर्क बना हुआ है।

अमेरिका में भी बाजार पर दबाव

अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले सप्ताह डॉव जोन्स लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉव में करीब 1.7 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट रही। यह मार्च के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट बताई गई। एसएंडपी 500 करीब 0.1 फीसदी नीचे रहा, जबकि टेक्नोलॉजी आधारित नैस्डैक में करीब 0.7 फीसदी की बढ़त रही।

हालांकि रविवार शाम अमेरिकी शेयर बाजार के वायदा कारोबार में मामूली तेजी दिखी। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.23 फीसदी और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 0.27 फीसदी ऊपर थे। डॉव फ्यूचर्स में भी 0.25 फीसदी की बढ़त थी।

कच्चे तेल में आज नरमी

मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में शुरुआती गिरावट देखी गई। बाजार की नजर सऊदी अरब से तेल शिपमेंट में संभावित सुधार पर है।ब्रेंट क्रूड 0.78 फीसदी गिरकर 103.06 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.89 फीसदी गिरकर 99.41 डॉलर प्रति बैरल पर था। हालांकि तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर हैं। इसलिए भारतीय शेयर बाजार के लिए कच्चा तेल इस सप्ताह भी एक बड़ा ट्रिगर बना रह सकता है।

एशियाई बाजारों का हाल

दक्षिण कोरिया का कोस्पी सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से अधिक ऊपर था। प्रमुख टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला, हालांकि तेल की कीमतों और मध्य पूर्व के तनाव को लेकर निवेशक सतर्क रहे। ताइवान का TAIEX भी 0.54 फीसदी बढ़कर 47,435 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था।

वहीं जापान का शेयर बाजार सोमवार को अवकाश के कारण बंद है। जापान के बाजार 21 से 23 सितंबर तक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे और कारोबार 24 सितंबर से सामान्य होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN