Home rss business hindi रॉकेट सा उड़ा जेपी ग्रुप का शेयर, कंपनी करेगी 511 करोड़ रुपये...

रॉकेट सा उड़ा जेपी ग्रुप का शेयर, कंपनी करेगी 511 करोड़ रुपये का सेटलमेंट पेमेंट, घाटे से मुनाफे में आ चुकी है कंपनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को बाजार खुलते ही तूफानी तेजी आई है। जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर सोमवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 17.43 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक बड़े बिजनेस अपडेट के बाद कंपनी के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने बताया है कि कंपनी और नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) एक मामले/क्लेम को फुल एंड फाइनल पेमेंट के रूप में 511 करोड़ रुपये में सेटल करने के लिए सहमत हुए हैं।

तो वापस ले ली जाएगी इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्शी कार्यवाही
जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने बताया है कि सेटलमेंट में 511 करोड़ रुपये का पेमेंट, कुछ दूसरी शर्तों को पूरा करना और डेफिनिटिव एग्रीमेंट होना शामिल है। कंपनी ने कहा है कि जैसे ही सेटलमेंट टर्म्स की सारी कंडीशंस पूरी होती हैं, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्शी कोड (IBC) कार्यवाही को वापस ले लिया जाएगा। इससे पहले, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने 27 फरवरी 2026 को IBC कार्यवाही शुरू होने की बात कही थी।

घाटे से मुनाफे में आ चुकी है जयप्रकाश पावर वेंचर्स
जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड घाटे से मुनाफे में आ चुकी है। जयप्रकाश पावर वेंचर्स को 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में 468.84 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ था। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 13.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, एक साल पहले की समान अवधि में जयप्रकाश पावर वेंचर्स को 278.13 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू 1806.49 करोड़ रुपये रहा है, जो कि मार्च 2026 तिमाही में 1470.79 करोड़ रुपये था।

जयप्रकाश पावर वेंचर्स में 24% हिस्सेदारी हासिल करेगी अडानी पावर
इस साल मई में अडानी पावर लिमिटेड ने अनाउंस किया था कि उसने NCLT अप्रूव्ड रेजॉलूशन प्लान लागू करने के तहत जयप्रकाश एसोसिएट्स के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स किया है। अडानी पावर लिमिटेड, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड में 24 पर्सेंट हिस्सेदारी लेगी। इसके अलावा, कंपनी उत्तर प्रदेश के चुर्क में 180MW थर्मल पावर प्लांट और उससे जुड़ी एसेट्स को खरीदेगी। एसेट्स में प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में 11.49 पर्सेंट हिस्सेदारी शामिल है। जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड प्राथमिक रूप से थर्मल और हाइड्रो पावर जेनरेशन बिजनेस में है। इसके अलावा, कंपनी कोल माइनिंग, सैंड माइनिंग और सीमेंट ग्राइंडिंग के बिजनेस में भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN