Home rss world hindi कभी भी छिड़ सकता है अफगानिस्तान से युद्ध, पाकिस्तान ने कर दी...

कभी भी छिड़ सकता है अफगानिस्तान से युद्ध, पाकिस्तान ने कर दी एयरस्ट्राइक; तीन की मौत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। पाकिस्तान ने सोमवार सुबह अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में बमबारी की है। इसके बाद दोनों देशों का तनाव चरम पर पहुंच गया है। 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्ता ने अफगानिस्तान के पूर्वोत्तरी कुनार प्रांत में बमबारी की। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने यह हमला पुलिस थाने में हुए आत्मघाती हमले के जवाब में की है। दोनों देशों के बीच इतना तनाव बढ़ गया है कि कभी भी युद्ध शुरू हो सकता है।

तालिबान बोला-मुंहतोड़ जवाब देंगे

तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान के अंदर घुसकर पाकिस्तान ने अच्छा नहीं किया। काबिल अपने ऊपर हुए हमला के जवाब जरूर देगा। उन्होंने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तालिबान वहां कोई हमला नहीं करवाता है और ना ही आतंकियों का समर्थन करता है। अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान में आर्टिकल 51 का उल्लंघन करता है तो हमारे पास भी आत्मरक्षा का अधिकार है।

पाकिस्तान में हुआ था आत्मघाती हमला

पाकिस्तान में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में एक मस्जिद के पास विस्फोटकों से भरे वाहन में विस्फोट और उसके बाद आतंकवादियों के परिसर में घुसकर पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमला करने की घटना में पांच पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

आईजी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विस्फोट कोहाट पुलिस लाइंस की एक मस्जिद में हुआ। इसमें कहा गया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार विस्फोटकों से लदे वाहन को इमारत से टकराया गया। बाद में उन्होंने कहा कि विशेष शाखा की इमारत के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि ‘फितना अल ख्वारिज’ आतंकवादियों के साथ गोलीबारी जारी थी।

रविवार को मुठभेड़ में भी मारे गए पाकिस्तान के जवान

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में रविवार को हुई मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आठ आतंकवादी और दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान की सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन’ के मुताबिक, यह अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में हंगू-टाल रोड पर चलाया गया।

मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आठ उग्रवादी और कैप्टन व लेफ्टिनेंट सहित छह सुरक्षाकर्मी मारे गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN