Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT पर हैं ‘स्क्विड गेम’ जैसी ये 5 वेब सीरीज, आखिरी वाली...

OTT पर हैं ‘स्क्विड गेम’ जैसी ये 5 वेब सीरीज, आखिरी वाली तो रोंगटे खड़े कर देगी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/Top_5_Suspence_Thriller_Series_1789978662073_XXPj_1789978669123_g2lS_65d59ff3-6e3a-4ac3-b6a7-ed1e4abaced9_J4dv.jpg

Squid Game Like 5 Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देखिए स्क्विड गेम जैसी ये धमाकेदार सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज।

साल 2021 में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) जबरदस्त हिट रही थी। इसे IMDb पर 10 में से 7.9 रेटिंग मिली थी और कहानी से लेकर इसकी शूटिंग तक लोगों को सब कुछ पसंद आया था। अमीरों के लिए आयोजित किए जाने वाले एक जानलेवा रियलिटी शो पर आधारित यह वेब सीरीज दुनिया भर में पसंद की गई। लेकिन क्या आपको इसके बाद इसी तरह की कोई और वेब सीरीज नहीं मिली? अगर हां, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही शोज लेकर आए हैं, जिनका कॉन्सेप्ट स्क्विड गेम से मिलता जुलता है और ये आप घर बैठे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं।

थीम

यह भी स्क्विड गेम की तरह एक कोरियन वेब सीरीज है जो आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी। इस शो में 8 लोगों को एक 8 मंजिला इमारत में बंद कर दिया जाता है और वो वहां पर जितना ज्यादा वक्त बिताएंगे, उनकी प्राइज मनी जितनी ज्यादा बढ़ जाएगी। ट्विस्ट यह है कि इस बिल्डिंग में जिंदा बचे रहने के लिए जो चीजें चाहिए वो बाजार से 1 हजार गुना ज्यादा महंगी मिलती हैं। इसके अलावा अगर एक की भी मौत हुई तो खेल वहीं खत्म हो जाएगा और किसी को पैसा नहीं मिलेगा।

एलीस इन बॉर्डरलैंड

यह एक सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज है। कहानी कुछ दोस्तों की है जो एक सुनसान पड़े शहर में पहुंच जाते हैं। यहां पर उन्हें जिंदा बचे रहने के लिए ताश के पत्तों की पहेलियां और कुछ दूसरे जानलेवा खेल खेलने पड़ेंगे। हर गेम पर उनकी जिंदगी निर्भर है। यह सीरीज भी आपको हिंदी में मिल जाएगी और यह भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

द डेविल्स प्लान

बाकी के शोज के विपरीत यह एक सच्चा असली सर्वाइवल रियलिटी शो है। इस शो में सेलेब्रिटीज और कई तेज दिमाग लोगों को एक हफ्ते के लिए एक जगह पर बंद कर दिया जाता है। यह खेल पूरी तरह से रणनीति पर आधारित है। मोटी प्राइज मनी जीतने के लिए खिलाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ प्लानिंग भी करनी है और उनके साथ मिलकर भी खेलना है। यह पूरी तरह एक दूसरे को धोखा देने पर आधारित खेल है।

पिरामिड गेम

अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो कोई बात नहीं, जियो हॉटस्टार पर आप पिरामिड गेम नाम की कमाल की सीरीज देख सकते हैं। कहानी की बात करें तो यह एक गर्ल्स हाई स्कूल की कहानी है, जहां हर महीने एक सीक्रेट ऐप के जरिए ‘पिरामिड गेम’ नाम का पॉपुलैरिटी वोटिंग शो होता है। जो स्टूडेंट लास्ट आती है, उसे स्कूल में सबसे क्रूर बुलिंग और हिंसा का शिकार होना पड़ता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN