Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अल्लू अर्जुन की राका ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बना डाला...

अल्लू अर्जुन की राका ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/aaj_1790007466376_TC6C_1790007475448_1PUx_7d5a62aa-b225-433f-b0f1-0ad1afe95921_flVu.jpg

अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म राका ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म राका को लेकर फैस में काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म के जरिए अल्लू और सुपरस्टार डायरेक्टर एटली पहली बार साथ काम करने वाले हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले राका ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये फिल्म की पूरी टीम के लिए गुड न्यूज है।

क्या बनाया रिकॉर्ड

राका ने रियल टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के मोशन-कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें एक साथ 37 परफॉर्मर्स को कैप्चर किया गया है।

राका ने इतिहास बना दिया

फिल्म के मेकर्स सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसके बारें में जानकारी दी। फोटो में अल्लू अर्जुन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट में लिखा गया है, ‘इतिहास बना दिया। एक ग्लोबाल जीत जो इंडियन सिनेमा को वर्ल्ड स्टेज पर ले गई।’

अल्लू-एटली को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

पोस्ट में आगे लिखा है कि राका ने रियल टाइम में सबसे ज्यादा लोगों का मोशन कैप्चर करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसने एक साथ 37 आर्टिस्ट्स को कैप्चर किया गया। अल्लू अर्जुन और एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सर्टिफिकेट मिला जो ऐतिहासिक उपलब्धि को दिखाता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस उपलब्धि की जानकारी दी गई है। उसमें भी लिखा है कि रियल टाइम में सबसे ज्यादा 37 लोगों का मोशन कैप्चर करने का रिकॉर्ड सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड और अरुणकुमार (एटली) ने 15 सितम्बर को मुंबई में अल्लू अर्जुन की फिल्म राका के लिए बनाया।

राका का पहला लुक हुआ था वायरल

बता दें कि राका फिल्म का पहली झलक इसी अप्रैल को सामने आई थी, जब एक्टर कैमरे की तरफ घूरते हुए जानवरों के पंजे दिखते हुए नजर आए थे। फिल्म की तभी से काफी चर्चा होने लगी थी। इसके बारे में बात करते हुए एटली ने कहा था कि राका सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक मेरा हिस्सा है, जिसे मैंने सालों तक संभाला है। 18 सालों तक मैंने इस आइडिया को संभल कर रखा और उसे कभी फीका नहीं होने दिया।

एटली के लिए खास है राका

अल्लू के पहले लुक में वह गंजे दिखे थे। उनकी आंखों में काजल खा और जानवर जैसे पंजे थे। इस लुक को शेयर कर एटली ने लिखा था, ‘राका सिर्फ फिल्म नहीं ये मेरा एक हिस्सा है जो सालों से चल रहा है। 18 साल से मेरे पास एक आइडिया था जिसे मैंने कभी फीका नहीं होने दिया। इसने मेरा टेस्ट किया, मुझे शेप दी और मेरे साथ रही हमेशा और सच कहूं तो ये सिर्फ एक शुरुआत है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN